1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PAC जवान से गलती से चली गोली, छर्रा लगने से 3 लोग घायल; CCTV वीडियो आया सामने

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PAC जवान से गलती से चली गोली, छर्रा लगने से 3 लोग घायल; CCTV वीडियो आया सामने

 Edited By: Vinay Trivedi @JournoVinay
 Published : Jul 04, 2026 09:45 am IST,  Updated : Jul 04, 2026 10:10 am IST

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PAC जवान से एक्सीडेंटल फायरिंग हो गई और इसकी वजह से फूल-माला की दुकान पर काम करने वाले 3 लोग घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज में जवान के हाथ से गलती से फायरिंग होती दिखाई दे रही है।

काशी विश्वनाथ मंदिर...- India TV Hindi
काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर गलती से चल गई गोली। Image Source : REPORTERS INPUT

यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर PAC जवान की कार्बाइन से गोली चल गई। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। जवान की कार्बाइन से गोली चलने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि PAC का जवान कार्बाइन लेकर सामने आया, तभी गोली चल गई। इस घटना में दुकानदार समेत 3 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर शिवहरि मीणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया तो वहीं अस्पताल में घायलों से बात भी की।

गोली लगने से एक ही दुकान के 3 लोग घायल

गलती से गोली चलाने वाले इस PAC के जवान का नाम अमरनाथ चौहान है जो 48वीं बटालियन में तैनात है। कार्बाइन से गोली चलने की घटना में एक ही दुकान पर काम करने वाले तीन लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, भीड़ को हटाने के दौरान, PAC जवान की कार्बाइन से एक्सीडेंटल फायर हुआ, जिसकी जांच की जा रही है।

गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

जान लें कि वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 के नंदू फरिया एंट्री पॉइंट के ठीक सामने उस समय हड़कंप मच गया जब एक पीएससी के जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। इस गोलीकांड का सीसीटीवी भी सामने आया है।

गलती से PAC जवान से चल गई गोली

बताया जा रहा है कि अमरनाथ चौहान सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर गेट नंबर 4 के नंदू फरिया के सामने कैलाश पति फूल-माला की दुकान के सामने आए तो उनके दाहिने हाथ में जो कार्बाइन था उससे अचानक गोली चल गई। गोली जमीन पर चली और उसके छर्रे लगने से एक ही दुकान पर काम करने वाले तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एक के हाथ, एक की टांग और एक की कमर में लगी गोली

डीसीपी काशी जोन वाराणसी गौरव बंसवाल ने कहा कि पीएसी के जवान के हाथ से कार्बाइन छूटने से दो राउंड फायर हो गए थे और जमीन पर गोलियां लग गईं। फिर गोली के रिकोशेट फूल-माला बेचने वालों को लग गए। एक के हाथ में, एक की कमर में और एक की टांग में रिकोशेट लगा है। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है, सबको इलाज के लिए भेज दिया गया है, सभी खतरे से बाहर हैं।

(इनपुट- अश्विनी त्रिपाठी)

ये भी पढ़ें- अयोध्या पुलिस की जांच में तीन गाड़ियां शामिल, अविनाश के साथ उसके भाई और अनुकल्प पर भी कसा शिकंजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।