1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेटे के पैरों को जंजीर से जकड़कर चाट बेचने को मजबूर कर रहा पिता, VIDEO हुआ वायरल

बेटे के पैरों को जंजीर से जकड़कर चाट बेचने को मजबूर कर रहा पिता, VIDEO हुआ वायरल

 Published : Jul 31, 2023 10:52 pm IST,  Updated : Aug 01, 2023 11:11 am IST

ठेले पर चाट पकौड़ी बिकवाने के लिए पीलीभीत में एक पिता अपने बेटे के पैरों में जंजीर लगाकर ताला जड़ देता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला सही पाया गया।

बच्चे के पैरों में...- India TV Hindi
बच्चे के पैरों में पड़ी जंजीरें Image Source : INDIA TV

जिस समय बच्चों की पढ़ने की उम्र होती है उस उम्र में एक बच्चे के पैरों में बेड़ियां पड़ी हुई हैं। बच्चे का पिता नशेड़ी है जिसने पैर में जंजीर डालकर उसमें ताला लगाकर अपने नशे की आदत पूरी करने के लिए मासूम बेटे को चाट पकौड़े के ठेले पर बैठा दिया है। भरे बाजार में समाज से जुड़े लोगों ने भी इंसानियत नहीं दिखाई। बताया जाता है कि ऐसा लंबे अरसे से किया जा रहा है।

जानिए पूरा मामला

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला सही पाया गया। पुलिस के अलावा एक समाजसेवी ने अन्य विभागों से शिकायतें की हैं। मामला पीलीभीत जिले के थाना घुंघचाई क्षेत्र के कबीरपुर कासगंज गांव का है। यहां एक ग्रामीण नशे का आदी है। वह अपने बेटे कृष्णा को सुबह चाट पकौड़ी बनाने के बाद ठेले पर उसके जंजीर लगाकर ताला जड़ देता है। ग्रामीणों के अनुसार ऐसा हर दिन होता है। अपनी नशे की आदत पूरी करने के लिए पिता मशगूल हो जाता है।

देखें वीडियो-

जांच पड़ताल में पता चला कि बेटे को दोषी बताया जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने यह भी बताया कि चंचल बालक होने के कारण शरारती है लेकिन यह कौन सी कवायद है कि छोटे बच्चे को एक ओर जहां बाल श्रम में परिवार के लोग ही धकेल दें और ऊपर से जंजीर बांधकर बंधक बना दें।  स्थानीय पुलिस को मामले में संज्ञान लेने के लिए कहा गया है।  

(रिपोर्ट- पंकज देव सिंह)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।