1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पालकी में सवार भगवान श्री कृष्ण और बच्चे पहुंचे थाने, सिपाही ने हिरासत में लिया; जानें क्या है मामला

पालकी में सवार भगवान श्री कृष्ण और बच्चे पहुंचे थाने, सिपाही ने हिरासत में लिया; जानें क्या है मामला

 Published : Sep 11, 2023 06:58 pm IST,  Updated : Sep 11, 2023 07:01 pm IST

ग्रामीण और गांव के बच्चे उत्साहपूर्वक नाचते गाते हुए भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा यात्रा में शामिल हुए थे। इसी दौरान दुबहड़ थाने के सिपाही शोभा यात्रा में शामिल कुछ बच्चों और पालकी में सवार भगवान कृष्ण को भी थाने लेकर चले आए।

थाने पहुंचे श्री...- India TV Hindi
थाने पहुंचे श्री कृष्णा Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भगवान श्रीकृष्ण के छठियार के दिन भगवान और श्रद्धालुओं को हिरासत में लेने के बाद हड़कंप मच गया। पूरा मामला दुबहड़ थाना क्षेत्र दुबहड़ गांव का है।

ग्रामीणों ने भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा निकाली थी। श्री कृष्ण को पालकी में विराजमान किया था। ग्रामीण और गांव के बच्चे उत्साहपूर्वक नाचते गाते हुए शोभायात्रा यात्रा में शामिल हुए थे। इसी दौरान दुबहड़ थाने के सिपाही शोभायात्रा में शामिल कुछ बच्चों और पालकी में सवार भगवान कृष्ण को भी थाने लेकर चले आए। नतीजन शोभायात्रा में शामिल ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया।

lord krishna
Image Source : INDIA TVपालकी में सवार श्रीकृष्णा

इस मामले में दुबहड़ थाना प्रभारी का कहना है कि पालकी को छोड़ दिया जाएगा लेकिन बच्चों को नहीं छोड़ा जाएगा। हालांकि शोभा यात्रा को रोकने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

(रिपोर्ट- अमित कुमार)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।