1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बागपत में गोतस्करों पर पुलिस का एक्शन, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

बागपत में गोतस्करों पर पुलिस का एक्शन, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 31, 2026 11:54 am IST,  Updated : Jul 31, 2026 11:54 am IST

बागपत में इन दिनों गोतस्करों के खिलाफ पुलिस का जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उस पर ईनाम भी था।

Baghpat police have arrested the accused from Goskar after an encounter.- India TV Hindi
बागपत पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गोस्कर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बागपत में गोतस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दोघट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित पशु कटान के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में महिला आरोपी और वांछित अभियुक्त को किया जा चुका है गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को थाना दोघट क्षेत्र के ग्राम फौलादनगर में प्रतिबंधित पशु कटान का मामला सामने आया था। मौके से प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने पर थाना दोघट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में एक महिला आरोपी और वांछित अभियुक्त जावेद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

जंगल में घेराबंदी से दौरान पुलिस पर भी की गई फायरिंग

इसी क्रम में, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त वाजिद पुत्र भूरा निवासी ग्राम फौलादनगर मिलाना गांव के जंगल में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख वाजिद भूरा ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस के साथ ही टीवीएस रेडियन मोटरसाइकिल (UP17V 8469) बरामद की गई है।

पुलिस की ओर से चलाया जा रहा है जबरदस्त अभियान

पुलिस अधीक्षक बागपत सूरज राय के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी पर पहले से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी बड़ौत अंशु जैन ने बताया कि गोवध और संगठित अपराध में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी अपराधी को छोड़ा नही जाएगा।

बागपत से डॉ पारस जैन की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

विंध्याचल धाम में दो पुरोहितों के बीच मारपीट, गर्भगृह से लेकर कॉरिडोर तक जमकर चले लात-घूंसे; Video आया सामने

फेसबुक पर सूरज बनकर मिला, बाद में निकला मुन्ताज, अयोध्या में आया लव जिहाद का मामला; पुलिस से FIR और कार्रवाई की मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।