1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नवंबर में होनी थी गर्लफ्रेंड की शादी, ससुराल पहुंच गया प्रेमी, फिर जो हुआ पल भर में बदल गया सब

नवंबर में होनी थी गर्लफ्रेंड की शादी, ससुराल पहुंच गया प्रेमी, फिर जो हुआ पल भर में बदल गया सब

 Published : Oct 30, 2025 09:00 am IST,  Updated : Oct 30, 2025 09:00 am IST

परिजनों ने बताया कि युवती की शादी अमेठी में तय की गई थी। उनका आरोप है कि युवती को दूसरे धर्म का व्यक्ति मारूफ शादी नहीं करने का दबाव बनाता था। पहले भी इसी दबाव के चलते शादी टूट चुकी थी।

युवती ने जहर खाकर जान...- India TV Hindi
युवती ने जहर खाकर जान दे दी। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने बुधवार दोपहर जहर खाकर जान दे दी। नवंबर महीने में युवती की शादी होनी थी। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुष्कर्म करने, धर्म परिवर्तन का दबाव डालने, अश्लील वीडियो वायरल करने धमकी देने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती ने अपने हाथ की नस काटने का भी प्रयास किया और जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन जिला मेडिकल कॉलेज लाए, जहां उसकी मौत हो गई।

'पहले भी टूट चुकी है शादी'

वहीं, परिजनों का आरोप है कि युवती को दूसरे धर्म का व्यक्ति मारूफ शादी नहीं करने का दबाव बनाता था। पहले भी इसी दबाव के चलते शादी टूट चुकी थी। युवती के पिता ने बताया कि पड़ोसी गांव शाकूहाबाद का रहने वाला मारूफ उर्फ परवेज उसे ब्लैकमेल कर रहा था और 4 महीने से मोबाइल पर बातें करता था। उसने जंगल में दुष्कर्म करने के बाद युवती का वीडियो बनाया और उसे पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। ना मानने पर वीडियो वायरल करने और परिवार के लोगों की हत्या करने की उसने धमकी भी दी थी।

युवती की शादी अमेठी में तय की गई तो आरोपी ने वहां भी जाकर धमकाया, ऐसे में लड़के वालों ने भी शादी से इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने जहर खाकर जान दे दी।

आरोपी के साथ रहना चाहती थी पीड़िता- पुलिस

उधर, लीलापुर थाने की पुलिस ने आरोपी को बाबूगंज रोड स्थित नहर पुलिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नंदन राय ने बताया कि लीलापुर इलाके की एक युवती ने 17 अक्टूबर को बेटी के साथ धर्म परिवर्तन का दबाव डालने दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने के साथ एससी एसटी का केस दर्ज कराया था। पीड़िता आरोपी के साथ रहना चाहती थी और इसे लेकर घर में विवाद होने लगा तो उसने जहर खा लिया, आरोपी को जेल भेजा गया है। 

(रिपोर्ट- बृजेश मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

गाजियाबाद में BJP पार्षद शीतल चौधरी पर हुई फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर बनाया निशाना

लखनऊ में चलती कार पर तड़ातड़ फायरिंग, वारदात के बाद Reel बनाकर लिखा- ये ट्रेलर था, फिल्म बाकी है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।