1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दुख की घड़ी में दिल छू लेने वाला पल, बैकुंठधाम में प्रतीक की छोटी बेटी को चॉकलेट खिलाते नजर आए अखिलेश; VIDEO

दुख की घड़ी में दिल छू लेने वाला पल, बैकुंठधाम में प्रतीक की छोटी बेटी को चॉकलेट खिलाते नजर आए अखिलेश; VIDEO

 Reported By: Vishal Singh, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 14, 2026 05:54 pm IST,  Updated : May 14, 2026 05:54 pm IST

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के दौरान बैकुंठधाम में सपा नेता से लेकर बीजेपी नेता और बड़ी तादाद में पार्टी समर्थक मौजूद थे। इस दौरान एक ऐसा पल आया, जिसे देख सबकी आंखों में आंसू आ गए।

अखिलेश यादव ने भतीजी...- India TV Hindi
अखिलेश यादव ने भतीजी को खिलाई चॉकलेट। Image Source : REPORTER INPUT

प्रतीक यादव के निधन के बाद से लखनऊ सहित पूरे यूपी में शोकाकुल माहौल है। आज लखनऊ के बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर प्रतीक का अंतिम संस्कार किया गया। प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को जिस शव वाहन से बैकुंठधाम श्मशान घाट ले जाया गया उसमें अपर्णा यादव और उनकी दोनों बेटियां भी मौजूद रहीं। अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने दामाद प्रतीक यादव को मुखाग्नि दी। अखिलेश यादव समेत सैफई परिवार के सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान एक ऐसा पल आया, जिसे देख सबकी आंखों में आंसू आ गए।

भतीजी को चॉकलेट खिलाते दिखे अखिलेश

दरअसल, प्रतीक को मुखाग्नि दिए जाने के बाद जब सपा नेता अखिलेश यादव बैकुंठधाम में बैठे थे, तब उनके साथ प्रतीक की छोटी बेटी भी बैठी थीं। अखिलेश इस दौरान छोटी बेटी को बैकुंठधाम में चॉकलेट खिलाते दिखे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जब प्रतीक की छोटी बेटी चॉकलेट का रैपर नहीं खोल पा रही थी तो अखिलेश ने उसकी मदद की। वह उससे प्यार से बात करते भी नजर आए।

देखें वीडियो-

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। वह मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव हैं, जो वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार बिष्ट की बेटी हैं। प्रतीक की दो बेटियां हैं। राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद, प्रतीक खुद को राजनीति से दूर रखते थे और मुख्य रूप से अपने बिजनेस और फिटनेस के लिए जाने जाते थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 4 बजे के करीब प्रतीक यादव किचन में अचेत पड़े हुए थे। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ें-

पिता प्रतीक यादव का शव देख फफक पड़ीं बेटियां, मां अपर्णा यादव ने संभाला, पास खड़े लोग भी रो पड़े

प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत को हत्या बताकर NHRC में शिकायत, स्वतंत्र जांच की उठी मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।