1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शराबी पिता ने मां-बेटे पर अवैध संबंध का आरोप लगाया, सिर फोड़ा, तड़पकर मर गया लड़का

शराबी पिता ने मां-बेटे पर अवैध संबंध का आरोप लगाया, सिर फोड़ा, तड़पकर मर गया लड़का

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 25, 2026 02:10 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 03:04 pm IST

पड़ोसियों ने बताया कि हत्या का आरोपी पिता अपने ही बेटे पर उसकी मां के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाता था। इसी सिलसिले में विवाद हुआ और आरोपी बेटे की हत्या कर फरार हो गया।

murder- India TV Hindi
पिता ने की बेटे की हत्या Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे को महज इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसक़ो लगता था की बेटे का उसकी ही मां से अवैध सबंध था। हत्या के बाद पिता फरार हैं, लेकिन मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना करेली इलाके की है। आरोपी पप्पू जायसवाल चाट की दुकान चलाता है और प्रयागराज के करेली इलाके में चाट वाली गली में पत्नी और बेटे के साथ रहता है। 

पप्पू शराब का आदी है। सुबह उसने अपने बेटे प्रियांशु पर खुद की मां के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। इसके बाद बाप-बेटे के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़े के दौरान पप्पू ने लोहे की चीज से अपने बेटे के सर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद प्रियांशु ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

आरोपी पिता फरार

हत्या के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को पोस्ट मार्टम के किये भेजा और जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की जिसमें ये बात सामने आई कि पिता को अपने बेटे पर खुद की सगी मां से अवैध सबंध का शक था इसी वजह से झगड़ा हुआ था। पूरे इलाके में यह वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग हैरत में हैं कि कोई पिता अपने है बेटे पर सगी मां से अवैध सम्बन्ध की बात सोच भी कैसे सकता है। एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने बताया की हत्या करने वाले पप्पू जायसवाल की तलाश मे पुलिस लगी हैं घर वाले और पड़ोसियों सेपूछ ताछ मे बेटे से मां के अवैध संबंध के शक बात आ रही हैं आरोपी के पकड़े जाने पर और चीजें सामने आएंगी।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार थाना करैली अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा पारिवारिक विवाद व अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में अपने पुत्र की हत्या कर दी गई। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है, शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

(प्रयागराज से इमरान लईक की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

यूपी: मऊ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो–ट्रेलर की टक्कर में पांच लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

कानपुर में दो अलग-अलग जगहों पर लगी भीषण आग, दुकानदार जिंदा जला; कई दुकानें और घर जलकर खाक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।