1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज: इंजीनियारिंग का छात्र निकला क्रिमिनल, पुलिस ने एनकाउंटर कर धर दबोचा

प्रयागराज: इंजीनियारिंग का छात्र निकला क्रिमिनल, पुलिस ने एनकाउंटर कर धर दबोचा

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Kajal Kumari
 Published : Nov 24, 2023 11:28 pm IST,  Updated : Nov 24, 2023 11:28 pm IST

प्रयागराज में एक इंजीनियरिंग के छात्र ने पहले बस के कंडक्टर पर चॉपर से हमला कर दिया और तमंचा लहराते हुए भाग निकला। जब पुलिस उसे हथियार छुपाकर रखने वाले स्थान पर लेकर गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

prayagraj encounter- India TV Hindi
प्रयागराज एनकाउंटर

यूपी: प्रयागराज में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नैनी स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्र ने इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा के कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में कंडक्टर को इलाज के लिए मेडिकल कालेज के स्वरूपरानी नेहरु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हमला करने के बाद छात्र हाथ में चापड़ लहराते हुए भाग निकला। आरोपी छात्र का हथियार  लहराते हुए 8 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

इंजीनियरिंग का छात्र निकला क्रिमिनल

आरोपी छात्र यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस ने छात्र को घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर चांडी बंदरगाह के पास से गिरफ्तार किया है। डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी के मुताबिक औद्योगिक थाने में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी छात्र से पूछताछ की जा रही है। उनके मुताबिक बस कंडक्टर से किराए के कुछ रुपये को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी छात्र शांतिपुरम फाफामऊ से रेमंड जाने वाली इलेक्ट्रिक बस में इंजीनियरिंग कॉलेज जाने के लिए सवार हुआ था। आरोपी छात्र का नाम लारेब हाशमी है जिसने कॉलेज के गेट के सामने ही कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर अचानक चापड़ से हमला कर दिया। 

पुलिस ने किया एनकाउंटर

जब तक बस में मौजूद अन्य छात्र व चालक कुछ समझ पाते तब तक छात्र बस से उतर कर चापड़ लहराते हुए भाग निकला। आरोपी छात्र 20 वर्षीय लारेब हाशमी सोरांव थाना क्षेत्र के हाजीगंज का रहने वाला है। जबकि घायल कंडक्टर 24 वर्षीय हरिकेश विश्वकर्मा प्रतापपुर फूलपुर का रहने वाला है। घटना को लेकर सिटी बस चालकों और परिचालकों में गहरा आक्रोश है। देर शाम जब पुलिस उसको पूछताछ के बाद हथियार छुपाने वाली जगह पर ले गई तो उसने छुपा कर रखी पिस्टल से पुलिस पर की टीम पर ही फायरिंग कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी और उसको धर दबोचा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।