1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज: पुलिस ने बमबाजी कांड का किया भंडाफोड़, अमान ने ही करवाया था खुद पर बम से हमला, सामने आई वजह

प्रयागराज: पुलिस ने बमबाजी कांड का किया भंडाफोड़, अमान ने ही करवाया था खुद पर बम से हमला, सामने आई वजह

 Reported By: Imran Laeek,,  Edited By: Swayam Prakash, Rituraj Tripathi
 Published : Aug 05, 2023 07:00 pm IST,  Updated : Aug 06, 2023 11:02 pm IST

प्रयागराज के करेली स्थित ऐनुद्दीनपुर इलाके से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स गुड्डू मुस्लिम के अंदाज में देसी बम से हमला करते हुए दिखाई दे रहा था।

prayagraj- India TV Hindi
पीड़ित अमान ही बाद में निकला घटना का मास्टरमाइंड Image Source : INDIA TV

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला सामने आया है। दरअसल पहले ये खबर सामने आई थी कि उमेशपाल हत्याकांड की तरह एक युवक पर बम फेंके गए, लेकिन बाद में पता लगा कि युवक ने अपने रिश्तेदार को फंसाने के लिए खुद पर ही देसी बम से हमला कराया था। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया।

क्या है पूरा मामला?

मुंह ढंककर आए युवक ने अमान उर्फ अंशू नाम के शख्स पर बम फेंका और भाग निकला। अंशू की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन जब वारदात की जांच पुलिस ने बारीकी से की तो पीड़ित अमान उर्फ अंशू  खुद साजिशकर्ता निकला। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

दरअसल करेली के ऐनुद्दीनपुर के रहने वाले अमान का अपनी दूसरी पत्नी के पिता और उसकी पत्नी के बहनोई तारिक और रिश्तेदार कमाल से विवाद चल रहा था और इन लोगों ने उसकी काफी बेज्जती की थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने अपने ऊपर हमले की साजिश रची। 

अमान ने इसके लिए अपने दोस्त राहिल को राजी किया। राहिल का काम था कि अमान पर बम से ऐसे हमला करे, जिससे मामला सीसीटीवी में कैद हो जाए और अमान को कोई नुकसान भी न हो। अमान ने अपने घर के पास लगे CCTV की रेंज में आकर फोन पर बात करने का नाटक किया और उसी दौरान उसके दोस्त राहिल ने बम से नियोजित तरीके से हमला कर दिया। इस बम में छर्रा या कील नहीं थी, केवल पटाखे का मसाला था। 

ये भी पढ़ें-

मेडिकल स्टोर में चोरों की तरह घुसे दो बंदर, खूब खाईं दवाइयां और जमकर किया नुकसान; CCTV कैद हुआ उत्पात

बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा, जाएगी सांसदी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।