1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेडिकल स्टोर में चोरों की तरह घुसे दो बंदर, खूब खाईं दवाइयां और जमकर किया नुकसान; CCTV में कैद हुआ उत्पात

मेडिकल स्टोर में चोरों की तरह घुसे दो बंदर, खूब खाईं दवाइयां और जमकर किया नुकसान; CCTV में कैद हुआ उत्पात

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Aug 05, 2023 05:05 pm IST,  Updated : Aug 05, 2023 05:58 pm IST

यूपी के बलिया से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। यहां दवा की दुकान में रात के अंधेरे में चोरों की तरह घुसकर दो बंदरों ने खूब दवाइयां खाईं और हजारों रुपये की दवाओं का नुकसान किया। इसकी लाईव तस्वीरें CCTV कैमरे में कैद हो गईं।

बलिया के मेडिकल स्टोर में बंदरों ने मचाया उत्पात- India TV Hindi
बलिया के मेडिकल स्टोर में बंदरों ने मचाया उत्पात Image Source : CCTV FOOTAGE

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। यहां दो बंदर एक दवा की दुकान में रात के अंधेरे में चोरों की तरह घुसे और फिर दवाइयों को किसी दावत की तरह खाया। इस दौरान बंदरों ने हजारों रुपये की दवाइयों का नुकसान किया। बंदरों के इस उत्पाद की तस्वीरें दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गईं।

बंदरों ने दवाएं खाकर ऊपर से ORS और ENO खाया

दुकानदार की मानें तो रात के अंधेरे में दो बंदरो ने दुकान में घुसकर एंटीबायोटिक दवाइयां छोड़, विकासुल टेबलेट, विटामिन सहित कई दवाइयां खाईं। इतना ही नहीं इन बंदरों ने ये दवाएं खाकर ऊपर से ORS, इलेक्ट्रॉल और ENO खाकर डाइजेस्ट कर गए। दुकानदार ने बताया कि बंदरों ने साइड इफ़ेक्ट वाली दवाइयां नहीं खाईं। दुकानदार ने बताया कि बंदरों के इस उत्पाद में 15 से 20 हजार रुपये तक की दवाइयों का नुकसान हुआ है।

एक बंदर ने कई बार बाहर से निगरानी भी की 
रात के अंधेरे में दवा की दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे में कैद यह तसवीरें DM आफिस के ठीक बाहर की हैं। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि कैसे रात के अंधेरे में दोनों बंदर दवाइयों का मजा ले रहे हैं। एक बंदर तो बार-बार बाहर जाकर इंसानों की तरह किसी के आने जाने की निगरानी भी करता दिख रहा है, तो दूसरा बंदर दवाइयां खा रहा है। यह सारी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं। 

बंदरों ने इंसानों की तरह चोरी को अंजाम दिया
दुकानदार ने बताया कि सुबह जानकारी मिली कि दुकान के अंदर सारी दवाइयां बिखरी पड़ी हैं और कुछ दवाइयां गायब हैं। जब उन्होंने अपना CCTV चेक किया तो असली चोर का पता चला। रात के करीब 3 बजे दो बंदर उनके दुकान में सीढ़ी के रास्ते घुसे थे। इसके बाद बंदर एंटीबायोटिक दवाइयां छोड़ बाकी कई दवाइयां खा गए। कई सारी मलहम भी दांतों से खोलकर बर्बाद कर गए। विकासुल टेबलेट, विटामिन, सहित ENO और ORS खा गए। बंदरो ने लगभग 15 हजार की दवाइयों को नुकसान किया है और इंसानों की तरह चोरी को अंजाम दिया है।

(रिपोर्ट-अमित कुमार)

ये भी पढ़ें-

गैंगरेप के बाद नाबालिग को कोयला भट्टी में डालने का मामला; गहलोत बोले- आरोपी गिरफ्तार हो गए, पुलिस और क्या करे?

खुद को NASA का जूनियर साइंटिस्ट बताता था, 111 बेरोजगारों से ठगे 5.32 करोड़ रुपये, डबल मर्डर में फंसा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।