1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत, 7 घायल

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत, 7 घायल

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 13, 2025 06:44 am IST,  Updated : Aug 13, 2025 08:36 am IST

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर कोहराम मच गया। मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया।

Road Accident- India TV Hindi
सड़क हादसा Image Source : REPORTER INPUT

जौनपुर: जौनपुर में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब जौनपुर से शाहगंज जा रही रोडवेज की बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम किया।

 गुरैनी बाजार के पास हादसा

बताया जाता है कि रोडवेज की एक बस जौनपुर से शाहगंज जा रही थी। इसी बीच रात 11 बजे के करीब खेतासराय के गुरैनी बाजार के पास एक ट्रक से इसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर कोहराम मच गया। मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। 

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। इस हादसे में दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद ने कहा कि रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हुई है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है। वहीं एसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक रोडवेज की बस Wrong ways में चली गई जिसके चलते सामने से आ रहे ट्रक की उसकी टक्कर हो गई।  उन्होंने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

रिपोर्ट-सुधाकर शुक्ला, जौनपुर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।