1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, दंपत्ति समेत तीन की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, दंपत्ति समेत तीन की मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 23, 2024 02:01 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 02:03 pm IST

यूपी के सुल्तानपुर स्थित थाना क्षेत्र कूरेभार में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बिहार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक घायल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। 

बल्लभगढ़ से आरा जा रहा था परिवार 

पुलिस के अनुसार, एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हरियाणा के बल्लभगढ़ से एक परिवार के लोग बिहार के आरा के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जा रहे थे। कार जिले के कूरेभार थाना अंतर्गत सेउर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार दंपत्ति समेत तीन की मौके पर मौत हो गई।

परिजन को घटना की दी गई सूचना

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान करने के बाद उनके परिजन को सूचना दे दी गई है और घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर भेजा गया है। कूरेभार थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि कार पर सवार राम चंद्र गुप्ता (55) उनकी पत्नी माया देवी (52) और चिंता देवी (51) की मौत हो गई है। सभी बिहार के आरा थाना अंतर्गत बिहिया के निवासी हैं। वहीं, विकास (30) घायल हुआ है। (IANS इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।