1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भयावह एक्सीडेंट में दूल्हे के भाई और जीजा की मौत, शादी में मिली बाइक लेकर लौट रहे थे घर

भयावह एक्सीडेंट में दूल्हे के भाई और जीजा की मौत, शादी में मिली बाइक लेकर लौट रहे थे घर

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 28, 2024 02:12 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 02:13 pm IST

सहारनपुर में हुए भयावह एक्सीडेंट में दूल्हे के भाई और जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मामा हेलमेट पहने की वजह से बच गया। जब यह दुखद समाचार पहुंता तो दूल्हे के गांव में शौक की लहर दौड़ गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

यूपी के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी से लौट रहे दूल्हे के भाई और जीजा की एक सड़क हादसे मे मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि रविवार रात थाना गंगोह के अन्तर्गत ग्राम हाजीपुर निवासी इजरायल की बारात शामली के कांधला के गढ़ी दौलत से देर रात लौट रही थी। वहीं दूल्हे का छोटा भाई हसीन (18), बहनोई राजू (26) और मामा इस्तखार (30) शादी में मिली बाइक से ही घर लौट रहे थे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई टक्कर

उनकी बाइक जैसे ही गंगोह बिडौली मार्ग पर ग्राम दुधला के पास पहुंची, तभी एक टैक्ट्रर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। एएसपी ने बताया कि यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग 20 मीटर दूर जाकर सड़क पर गिरे। उन्होंने बताया कि हादसे में दूल्हे के छोटे भाई हसीन और जीजा राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा इस्तखार हेलमेट पहने होने की वजह से बच गया, लेकिन वह भी बुरी तरह चोटिल हो गया है।

ग्रामीणों के चेहरों पर छा गई मायूसी  

जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना गंगोह पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हसीन और राजू को मृत घोषित कर दिया। घायल इस्तखार का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जब यह दुखद समाचार पहुंता तो दूल्हे के गांव में शौक की लहर दौड़ गई। खुशियों का माहौल गम में तब्दील हो गया और सभी ग्रामीणों के चेहरों पर मायूसी छा गई। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

चावल में मिला देती थी ब्लड कैंसर की दवा, पति को तड़पा-तड़पा कर मार डाला, मकसद ऐसा कि जानकर हिल जाएंगे

बेटे की शादी की तैयारी में जुटे थे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर, होटल की तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरे; हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।