1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर: युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाए संबंध, बच्ची पैदा हुई तो खेत में फेंका

सहारनपुर: युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाए संबंध, बच्ची पैदा हुई तो खेत में फेंका

 Published : Feb 19, 2023 07:04 pm IST,  Updated : Feb 19, 2023 07:05 pm IST

अभी दो दिन पहले ही देवबंद के सांपला रोड पर एक किसान को नवजात बच्ची एक खेत की झाड़ी से बरामद हुई थी जिसका उसने इलाज कराया और फिलहाल उसका पालन-पोषण कर रहा है।

देवबंद थाना इलाके में...- India TV Hindi
देवबंद थाना इलाके में बच्ची पैदा होने पर उसे खेत में फेंकने का मामला सामने आया है। Image Source : FILE PHOTO

सहारनपुर (उप्र): सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में एक युवक द्वारा नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने और बच्ची पैदा होने पर उसे खेत में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को उक्त घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आज मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि देवबंद निवासी 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया किवक्त रोड निवासी सलमान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो युवक शादी के लिए टालमटोल करने लगा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 4 दिन पहले ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया था जिसे आरोपी युवक सलमान जबरदस्ती जंगल में फेंकने को ले गया था और धमकी दी थी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। राय ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही देवबंद के सांपला रोड पर एक किसान को नवजात बच्ची एक खेत की झाड़ी से बरामद हुई थी जिसका उसने इलाज कराया और फिलहाल उसका पालन-पोषण कर रहा है।

यह भी पढ़ें-

उन्होंने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी सलमान के विरुद्ध रविवार को संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।