1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में एकसाथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ये दो दल, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

यूपी में एकसाथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ये दो दल, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

 Reported By: Ruchi Kumar, Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jan 19, 2024 03:26 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 04:08 pm IST

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव् ने ट्वीट करते हुए कहा कि जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं और और चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

Uttar Pradesh- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल एक साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव Image Source : TWITTER

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टियों के गठबंधन होने लगे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश में भी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया है कि राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेंगे।

इस गठबंधन की सभी को बधाई 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, "राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई। जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं।" बता दें कि दोनों दल इंडिया गठबंधन में शामिल हैं। हालांकि कुछ समय पहले तक यह चर्चा थी कि जयंत चौधरी और उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकती है। लेकिन अखिलेश यादव के इस ट्वीट ने उन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

2022 में भी साथ लड़े थे चुनाव 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भी दोनों दल एक साथ चुनाव लड़े थे, लेकिन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनावों के बाद भी कई ऐसे मौके आए थे कि जब यह लगा था कि लोकदल और सपा की राहें अलग हो सकती हैं। सुभासपा के सपा से गठबंधन तोड़ने के बाद भी ऐसे ही कयास लगाए गए थे।   

7-8 सीटों पर लड़ेगी RLD 

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की इस बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि RLD 7-8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की होंगी। हालांकि अभी तक सीटों के नाम तय नहीं हुआ हैं। RLD सूत्रों ने बताया कि जल्द ही सीटों और उन पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार तैयारियों में जुट जाएंगे।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।