1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुलायम सिंह यादव को दिया जाए भारत रत्न, शिवपाल यादव बोले- समाजवादियों को होगी खुशी

मुलायम सिंह यादव को दिया जाए भारत रत्न, शिवपाल यादव बोले- समाजवादियों को होगी खुशी

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 30, 2024 12:16 pm IST,  Updated : Mar 30, 2024 02:30 pm IST

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भी भारत रत्न दिया जाना चाहिए। इससे समाजवादी लोगों को खुशी मिलेगी। उन्होंने कहा कि नेताजी भी देश के लिए एक रत्न थे।

Samajwadi Party leader Shivpal Singh Yadav says Samajwadis would be happy if Bharat Ratna is conferr- India TV Hindi
शिवपाल यादव ने केंद्र सरकार से की मांग Image Source : ANI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि मंत्री एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मरणोपरांत प्रदान किया। राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन को दिए गए पुरस्कार उनके परिवार के सदस्यों ने लिए। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए मुर्मू से यह सम्मान उनके पुत्र पी वी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया। चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया। 

Related Stories

राष्ट्रपति ने दिया भारत रत्न

स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सरकार ने इस साल राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री एल के आडवाणी को भारत रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इस बीच अब समाजवादी पार्टी की तरफ से भारत रत्न को लेकर एक और मांग उठी है।

शिवपाल यादव ने की ये मांग

दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने ये मांग रखी है। उन्होंने बयान जारी करते हुए क हा कि अगर नेताजी यानी यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को अगर भारत रत्न दिया जाए तो सभी समाजवादी इससे खुश होंगे। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव भी देश के लिए एक रत्न थे। बता दें कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा करने के बाद ही आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी से किनारा कर लिया है और भाजपा के साथ एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंत चौधरी के दादा थे। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।