1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल: शाही मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद पर बड़ी खबर, एडवोकेट कमिश्नर ने कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश की

संभल: शाही मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद पर बड़ी खबर, एडवोकेट कमिश्नर ने कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश की

 Reported By: Shoaib Raza,  Abhay Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 02, 2025 05:11 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 07:36 pm IST

संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद को लेकर बड़ा अपडेट ये है कि चंदौसी कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सीलबंद लिफाफे में यह रिपोर्ट पेश की गई है।

Sambha, Jama Masjid- India TV Hindi
संभल शाही जामा मस्जिद Image Source : PTI

संभल: संभल की शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एडवोकेट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने अपनी सर्वे रिपोर्ट चंदौसी की अदालत में पेश कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सीलबंद लिफाफे में यह रिपोर्ट पेश की गई है।

साढ़े चार घंटे की वीडियोग्राफी

सूत्रों के मुताबिक इस रिपोर्ट में शाही जामा मस्जिद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मु्ताबिक मस्जिद में मंदिर होने के प्रमाण मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि पहले दिन (19 नवंबर) के सर्वे में करीब डेढ़ घंटे की वीडियोग्राफी हुई।  जबकि दूसरे दिन करीब तीन घंटे की वीडियोग्राफी हुई। सर्वे को दौरान साढ़े चार घंटे की वीडियोग्राफी की गई। करीब 1200 फोटो लिए गए। सूत्रों का कहना है कि मस्जिद के अंदर दो वट वृक्ष हैं। अमूमन हिंदू धर्म में वट वृङ की पूजा होती है। मस्जिद में कुआं है, जो आधा अंदर और आधा बाहर है। बाहर वाले हिस्से को ढंक दिया गया है जबकि कुआं का आधा हिस्सा मस्जिद के अंदर है। 

पुराने कंस्ट्रक्शन को बदलने के सबूत मिले-सूत्र

सूत्रों के मुताबिक सर्वे के दौरान 50 से ज्यादा फूल के निशान मिले हैं। गुम्बद के हिस्से को प्लेन कर दिया गया है। पुराने कंस्ट्रक्शन को बदलने और नए कंस्ट्रक्शन के भी सबूत मिले हैं। मंदिर के शेप पर प्लास्टर लगाकर पेंट कर दिया गया है। मस्जिद में अंदर जहां बड़ा गुम्बद है उस गुम्बद पर झुमूर को तार से बांध कर एक चेन से लटकाया गया है। वैसे चैन का इस्तेमाल मंदिर के घंटों में किया जाता है।

24 नवंबर को भड़की थी हिंसा

बता दें कि संभल में कोर्ट के आदेश के बाद 19 नवंबर को शाही जामा मस्जिद परिसर का सर्वे किए जाने के बाद से ही तनाव है। कोर्ट में याचिका दाखिल कर यह दावा किया गया कि जिस जगह शाही जामा मस्जिद बनी है वहां पहले हरिहरनाथ मंदिर था। 24 नवंबर को जब सर्वे के लिए टीम मस्जिद परिसर में दाखिल हुई उसके बाद वहां हिंसा भड़क उठी थी। हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हुए थे। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।