1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्जी GST बिल बनाने वाले गैंग का सीतापुर पुलिस ने किया भंडाफोड़, सरकार को लगा चुके हैं करोड़ों का चूना

फर्जी GST बिल बनाने वाले गैंग का सीतापुर पुलिस ने किया भंडाफोड़, सरकार को लगा चुके हैं करोड़ों का चूना

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 28, 2026 08:49 pm IST,  Updated : Feb 28, 2026 09:12 pm IST

सीतापुर पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फर्जी GST बिल बनाकर सरकार के राजस्व को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहा था। पुलिस ने गैंग के सरगना आशीष सहित 4 लोगों को अरेस्ट किया है।

सीतापुर पुलिस को...- India TV Hindi
सीतापुर पुलिस को फर्जी GST बिल बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश करने में कामयाबी मिली। Image Source : REPORTER INPUT

सीतापुर: यूपी के सीतापुर जिले में पुलिस ने एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग फर्जी जीएसटी बिल को क्रिएट करके राज्य सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहा था। पुलिस ने गैंग के सरगना आशीष समेत कुल 4 लोगों को आगरा से गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपी एक सुनियोजित रैकेट की तरह फर्जी जीएसटी बिल के सिस्टम को जेनरेट कर रहे थे जिसमें फर्जी सेल और परचेज को दिखाकर बिल जेनरेट करके सरकार को चूना लगाया जा रहा था।

नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं को थे फंसाते

दरअसल, जिन भोले-भाले युवाओं को नौकरी की जरूरत होती थी, उनसे यह गिरोह संपर्क करता था और उनके ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स ले लेता था। फिर उन ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स के जरिए गिरोह फर्जी तरीके से कंपनी को क्रिएट करता था, कंपनी का फर्जी रजिस्ट्रेशन करता था और उसके बाद जालसाजी में लग जाता था।

GST के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना

पुलिस को तफ्तीश में पता चला है कि राज्य सरकार को जीएसटी के नाम पर करोड़ों रुपये का चूना लगाया गया है। पुलिस को पूछताछ में मालूम हुआ कि गिरोह अब तक 1200 से ज्यादा फर्म का फर्जी यानी कि बोगस रजिस्ट्रेशन कर चुका है। इसमें सभी साइन फर्जी होते थे। सभी फर्म फर्जी होती थीं। इसमें लगे सभी डॉक्यूमेंट्स भी फर्जी थे। बस लोगों से जो पैसे वसूले जाते थे वह असली होते थे।

गिरोह के कब्जे से कैश और मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने गिरोह के कब्जे से 2 लाख से ज्यादा नगद रुपये, 8 मोबाइल फोन, 21 SIM, 3 प्रिंटर और जिन लोगों से उनकी ओरिजिनल आईडी ली गई थी वो बरामद हुई हैं। सीतापुर पुलिस को उम्मीद है कि जैसे-जैसे इस मामले की तफ्तीश आगे बढ़ेगी यह मामला पूरे देश में अपने पांव पसारे हुए मिल सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।