1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भट्टी से जलती लकड़ी निकाल दबंगों ने युवक पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

भट्टी से जलती लकड़ी निकाल दबंगों ने युवक पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 18, 2026 07:26 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 07:30 pm IST

मिर्जापुर के विंध्याचल क्षेत्र में कंतित मजार के पास से एक मामला सामने आया है जिसमें वहां पर एक दुकान में काम रहे कारीगर पर दबंगों ने जलती आग की भट्टी से लकड़ी निकाल कर उस पर हमला कर दिया।

Some people attacked a young man by burning wood- India TV Hindi
दबंगों ने जलती आग की भट्टी से लकड़ी निकाल कर कारीगर पर किया हमला। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्याचल क्षेत्र कुछ दबंग युवकों ने कंतित मजार के पास स्थित एक दुकान पर काम कर रहे कारीगर पर अचानक जलती आग की भट्टी से लकड़ी निकाल कर उस पर हमला कर दिया। मिर्जापुर से सामने आए इस मामले ने सभी को चौंका जरूर दिया है जिसमें दबंग युवकों द्वारा की गई ये पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। दुकान में काम कर रहा कारीगर अचानक हुए इस हमले से पूरी तरह चौंक गया जिसमें बाद में बाकी कुछ और युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट करने के साथ उसे घायल कर दिया।

पास के दूसरे दुकानदार ने किया कारीगर पर हमला

मिर्जापुर के विंध्याचल क्षेत्र के कंतित मजार के पास कई दुकानें हैं जहां पर गुरुवार के दिन जायरीनों की काफी भीड़ आती है। ऐसा ही कुछ 18 जून के दिन भी था, जिसमें एक दुकान पर दोपहर के समय एक कारीगर काम कर रहा था और उसी समय पास में स्थित दूसरी दुकानदार के यहां से आए कुछ लोगों ने अचानक उसपर हमला कर दिया। इसमें सबसे पहले एक दबंग व्यक्ति ने भट्टी से जलती लकड़ी निकालकर कारीगर पर जब हमला किया तो वह पूरी तरह से चौंक गया क्योंकि उस समय वह मोबाइल चला रहा था। इसके बाद कुछ अन्य व्यक्ति आए और उस कारीगर से बहस करने लगे और उसी दौरान उन्होंने पीछे जाकर उस कारीगर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें ये पूरी घटना वहां पर दुकानदारी को लेकर हुई बताई जा रही है।

पूरी घटना की पुलिस में की गई शिकायत

विंध्याचल क्षेत्र में हुई इस पूरी घटना को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि थाने में शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, बल्कि शिकायतकर्ता को ही थाने में बैठा लिया है। वहीं सोशल मीडिया पर घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर मिर्जापुर पुलिस की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी गई है कि प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को प्रकरण में तथ्यों की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

(रिपोर्ट - मेहराज खान)

ये भी पढ़ें

यूपी में गड्डे में गिरने से दो मासूमों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस कर रही जांच

बलिया में पवन सिंह और रवि किशन के कार्यक्रम में बवाल, भीड़ बेकाबू होने पर पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।