1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP सरकार की नई पहल: कांवड़ रूट के ढाबों पर लगेगा 'फूड सेफ्टी ऐप' का QR कोड, जानें क्या है इसकी खासियत

UP सरकार की नई पहल: कांवड़ रूट के ढाबों पर लगेगा 'फूड सेफ्टी ऐप' का QR कोड, जानें क्या है इसकी खासियत

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 09, 2025 11:49 am IST,  Updated : Jul 09, 2025 12:33 pm IST

हर साल की भांति इस वर्ष भी गंगाजल लेने भारी संख्या में कांवड़िये निकलेंगे। इस दौरान उनके खाने पीने में कोई मिलावट न हो इसलिए सरकार रूट के सभी ढाबों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के स्टीकर लगवा रही है।

कांवड़ रूट के हर ढाबे पर लगाया जा रहा फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप का स्टीकर (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
कांवड़ रूट के हर ढाबे पर लगाया जा रहा फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप का स्टीकर (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FILE

सावन का महीना शुरू होने वाला है या यूं कहें कि बस कुछ समय ही शेष है। हर वर्ष की तरह इस साल भी हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लेने बहुत भारी संख्या में शिवभक्त कांवड़िये पहुंचेंगे। कांवड़ रुट पर उनके खाने-पीने में कोई मिलावट ना हो इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप बनवाया है। इस ऐप का क्यूआर कोड कांवड़ रूट के सभी ढाबों पर लगाया जा रहा है। इस ऐप के स्टीकर को फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट द्वारा लगाया जा रहा है। इसमें ढाबे के मालिक का नाम और उसका कॉन्टेक्ट नम्बर भी दिया जा रहा है।

इस सरकारी स्टीकर से जहां ऐप डाउनलोड करके शिकायत की जा सकती है, वहीं ढाबे का मालिक कौन है इसकी पहचान भी कांवड़ियों को हो जाएगी। इस ऐप पर खाने से संबंधित शिकायत की जा सकती है। 

सरकार ने क्यों की ये पहल?

कांवड़ रूट पर कांवड़िये अक्सर खाने में मिलावट की शिकायत करते हैं, जिसके बाद फिर हंगामा होता है। इसी को देखते हुए UP सरकार ने इसबार ये पहल की है। इसके साथ ही सभी ढाबों से अपना रेट लिस्ट भी डिस्प्ले करने को बोला गया है। मेरठ के शिव जितेंद्र ढाबा और पंडित ढाबा पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के द्वारा फ़ूड सेफ्टी ऐप का स्टीकर लगाया गया है। 

कब से कब तक चलेगा सावन का महीना

सावन के महीने को भोलेनाथ का प्रिय माह माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सावन से लेकर कार्तिक माह तक सृष्टि का संचालन स्वयं भगवान शिव करते हैं। इस वर्ष सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है जोकि 9 अगस्त तक चलेगा। इस बार इस माह में 4 सोमवार पड़ रहे है, जिसमें पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। बता दें कि इस माह में सोमवार का व्रत रखा जाता है और शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि चीजें अर्पित की जाती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।