1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में परीक्षा के दौरान छात्र ने सहपाठियों पर फेंका केमिकल, चार झुलसे

ग्रेटर नोएडा में परीक्षा के दौरान छात्र ने सहपाठियों पर फेंका केमिकल, चार झुलसे

 Published : Feb 28, 2024 07:08 pm IST,  Updated : Feb 28, 2024 07:08 pm IST

कॉलेज में बी-फार्मा के फर्स्ट ईयर की प्रैक्टिकल परीक्षा ली जा रही थी। इस दौरान एक छात्र ने अन्य छात्र पर पहले पानी फेंका, जिसके बाद उसने प्रयोगशाला में रखा रसायन चार छात्रों पर फेंक दिया। इससे प्रशांत, सिद्धार्थ, शाबाज और जैद झुलस गए जिनका उपचार किया जा रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में एक कॉलेज में प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान एक छात्र द्वारा रसायन फेंकने से चार छात्र झुलस गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को एक निजी कॉलेज में हुई।

एसिड जैसा केमिकल फेंकने का मामला

दादरी थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने कहा, ‘‘कॉलेज में बी-फार्मा के फर्स्ट ईयर की प्रैक्टिकल परीक्षा ली जा रही थी। इस दौरान एक छात्र ने अन्य छात्र पर पहले पानी फेंका, जिसके बाद उसने प्रयोगशाला में रखा रसायन चार छात्रों पर फेंक दिया।’’ उन्होंने बताया कि इससे प्रशांत, सिद्धार्थ, शाबाज और जैद झुलस गए जिनका उपचार किया जा रहा है।

जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल शिकायत नहीं मिली है लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। उधर, कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। (भाषा)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।