1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सैयद सालार मसूद गाजी का विवाद पहुंचा हाई कोर्ट, दरगाह पर उर्स लागने से लगाई गई है रोक

सैयद सालार मसूद गाजी का विवाद पहुंचा हाई कोर्ट, दरगाह पर उर्स लागने से लगाई गई है रोक

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 08, 2025 07:18 am IST,  Updated : May 08, 2025 07:26 am IST

सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर हर साल लगने वाले उर्स पर हुए विवाद का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट- India TV Hindi
इलाहाबाद हाई कोर्ट Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर हर साल होने वाला उर्स इस बार विवादों में घिर गया। अब ये मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। दरगाह पर आयोजित होने वाले उर्स को लेकर स्थानीय प्रशासन ने इस बार प्रतिबंध लगा दिया, जिसके खिलाफ दरगाह प्रशासन ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है और मामले की सुनवाई की अगली तारीख 14 मई तय की गई है।

यह मामला वक्फ नंबर 19 दरगाह शरीफ, बहराइच की ओर से दायर रिट याचिका पर आधारित है। याचिका के पक्ष में वरिष्ठ अधिवक्ता लालता प्रसाद मिश्र ने अदालत में दलील दी कि सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह 1375 ई. में फिरोजशाह तुगलक द्वारा बनवाई गई थी। तब से लेकर आज तक हर साल जेठ के महीने में एक महीने तक इस दरगाह पर उर्स का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश-विदेश के चार-पांच लाख लोग आते हैं। याचिका में यह भी कहा गया कि इस बार उर्स 15 मई से शुरू होने वाला था, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने बिना किसी स्पष्ट कारण के इसे अनुमति देने से इंकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर जारी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश में सैयद सालार मसूद गाजी को लेकर विवाद सामने आया। ये विवाद सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले उर्स शुरू हुआ, जिसे नेजे का मेला भी कहा जाता है। हिंदू संगठन सैयद सालार मसूद गाजी को सूफी संत नहीं, मुगल आक्रांता कहकर मेले का विरोध किए। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह यूपी के बहराइच जिले में है। सैकड़ों सालों से यहां एक बड़ा मेला लगता रहा है। बहराइच के अलावा भी यूपी के कई जिलों में भी ये मेला लगता रहा है।

सैयद सालार मसूद गाजी, क्रूर अफगान हमलावर महमूद गजनवी का भांजा और सेनापति था, जिन पर गुजरात के सोमनाथ मंदिर को लूटने का आरोप है। हालांकि, एक धड़ा सोमनाथ मंदिर में लूट को लेकर कहता है कि उस वक्त सालार मसूद की उम्र 11 साल थी और 18 साल की उम्र में यूपी के बहराइच में राजा सुहेलदेव ने उसे युद्ध में हरा दिया था। कहा जाता है कि सैयद सालार मसूद गाजी की मौत के बाद ही बहराइच में मजार बनी थी।

ये भी पढ़ें-

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इस देश ने समुद्र में दागीं मिसाइलें, पूरे इलाके में टेंशन

27 एयरपोर्ट 9 मई तक रहेंगे बंद, आपकी भी है फ्लाइट तो देख लें यह लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।