1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'मेरे बेटे और पति को मारने की धमकी दी', टीचर ने स्कूल के मालिक पर लगाया रेप का आरोप

'मेरे बेटे और पति को मारने की धमकी दी', टीचर ने स्कूल के मालिक पर लगाया रेप का आरोप

 Published : Sep 30, 2023 11:56 am IST,  Updated : Sep 30, 2023 01:37 pm IST

नोएडा में एक टीचर ने आरोप लगाया है कि उसके स्कूल के मालिक ने उसे हत्या की धमकी देकर उसके साथ रेप किया और घटना का वीडियो भी बना लिया।

Noida Rape, Noida School Teacher Rape, Noida News- India TV Hindi
नोएडा की एक टीचर ने अपने स्कूल के मालिक पर रेप का अरोप लगाया है। Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक टीचर ने अपने ही स्कूल के मालिक के खिलाफ रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने साथ ही यह भी कहा है कि आरोपी ने उसके पति और बेटे की भी हत्या की धमकी दी थी। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक स्कूल की टीचर ने उसके मालिक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के मालिक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कई दिनों से रेप कर रहा है।

‘स्कूल मालिक ने 20 फरवरी को पहली बार किया था रेप’

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। बीटा-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में ग्रेटर नोएडा की रहने वाली टीचर ने आरोप लगाया है कि स्कूल मालिक ने उसे 20 फरवरी को स्कूल के कैंपस में बुलाया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के मुताबिक स्कूल मालिक ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। पुलिस अधिकारी ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया।

‘स्कूल मालिक ने पति और बेटे की हत्या की धमकी दी’
टीचर ने आरोप लगाया कि स्कूल मालिक ने पुलिस से शिकायत करने पर उसके साथ गैंगरेप करने और उसके बेटे व पति की हत्या करने की धमकी दी। महिला ने दावा किया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई दिनों से रेप कर रहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता ने शुक्रवार रात को बीटा-2 थाना पुलिस में स्कूल के मालिक मोहित नागर के खिलाफ रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।