1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने की महिला से रेप की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया केस

सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने की महिला से रेप की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया केस

 Published : Sep 27, 2023 07:05 am IST,  Updated : Sep 27, 2023 07:05 am IST

गुरुग्राम की एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने बताया कि सुरक्षागार्ड ने उससे बालकनी चेक करने के बहाने दरवाजा खुलवाया और उससे रेप करने की कोशिश की।

Gurugram Rape, Security Guard Rape, Gurugram Crime- India TV Hindi
गुरुग्राम की सोसायटी में सुरक्षागार्ड ने महिला से रेप की कोशिश की। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा एक महिला से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुग्राम में सेक्टर 92 की एक सोसायटी में तैनात एक सिक्योरटी गार्ड ने 25 साल की एक महिला के साथ कथित रूप से रेप करने की कोशिश की। पुलिस द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, इस दौरान सुरक्षागार्ड ने महिला पर धारदार वस्तु से हमला भी किया। पुलिस ने बताया कि हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है और उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

‘मुझे पीछे से पकड़ कर पटक दिया’

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार को 11 बजे जब महिला अपने फ्लैट में अकेली थी और उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया था तभी सुरक्षागार्ड ने वारदात को अंजाम दिया। महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने उसके घर की घंटी बजाई और जब उसने दरवाजा खोला तब गार्ड ने किसी शिकायत का हवाला देकर उससे पूछा कि क्या वह उसकी बालकनी चेक कर सकता है। महिला ने कहा, ‘जब गार्ड फ्लैट के अंदर आया, तब उसने मुझे पीछे से पकड़ लिया और फर्श पर मुझे पटक दिया।’

‘मेरे ऊपर धारदार चीज से हमला किया’
महिला ने कहा, ‘जब मैंने विरोध किया और मदद के लिए चिल्लायी तब उसने मुझ पर धारदार चीज से हमला किया।’ पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ पड़ोसी वहां पहुंचे जिसके बाद गार्ड वहां से भाग गया। महिला के पति ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उसने रखरखाव एवं RWA कार्यालय कर्मी को सूचना दी जो उसकी पत्नी को अस्पताल ले गये। RWA अध्यक्ष ने इसे शर्मनाक घटना बताया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर गार्ड विष्णु के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।