1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में फिर बढ़ रहा है लावारिस कुत्तों का 'आतंक', कहीं महिला स्कूटी से गिरी, कहीं गार्ड को काटा

ग्रेटर नोएडा में फिर बढ़ रहा है लावारिस कुत्तों का 'आतंक', कहीं महिला स्कूटी से गिरी, कहीं गार्ड को काटा

 Reported By: IANS Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 25, 2023 03:09 pm IST,  Updated : Aug 25, 2023 03:09 pm IST

सोसाइटी में रहने वाली एक महिला बाजार से सामान लेकर लौट रही थी। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने महिला को दौड़ा दिया। बचने के लिए महिला ने स्कूटी की रफ्तार तेज की और कुछ दूर जाकर गिर गई।

stray dogs- India TV Hindi
लावारिस कुत्तों का आतंक Image Source : FILE PHOTO

ग्रेटर नोएडा में लावारिस कुत्तों का आतंक फिर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में दो मामले सामने आए हैं। जिसमें एक सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड को लावारिस कुत्तों ने काट लिया। जबकि, स्कूटी सवार महिला को कुत्तों के झुंड ने दौड़ा दिया, जिससे महिला स्कूटी समेत गिर गई। यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पाम ओलंपिया सोसाइटी की है।

बाजार से सामान लेकर लौट रही थी महिला, कुत्तों के झुंड ने दौड़ाया

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला स्कूटी लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है। उसके पीछे लावारिस कुत्तों का झुंड दौड़ रहा है। आसपास मौजूद लोग कुत्तों को हटाने का प्रयास करते हैं। फिर भी कुत्ते स्कूटी के पीछे दौड़ते रहते हैं। थोड़ी दूर जाने के बाद महिला स्कूटी समेत गिरकर घायल हो जाती है।

दरअसल, सोसाइटी में रहने वाली एक महिला बाजार से सामान लेकर लौट रही थी। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने महिला को दौड़ा दिया। बचने के लिए महिला ने स्कूटी की रफ्तार तेज की और कुछ दूर जाकर गिर गई।

सुरक्षाकर्मी को लावारिस कुत्तों ने किया घायल
दूसरी घटना में ला रेजिडेंशियल सोसायटी के सुरक्षाकर्मी धनराज प्रसाद को लावारिस कुत्तों ने घायल कर दिया। धनराज प्रसाद टावर नंबर 22 पर तैनात था। इसी दौरान लावारिस कुत्तों के झुंड ने धनराज प्रसाद को काटकर जख्मी कर दिया।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।