1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कुत्ता घुमाने की बात पर हुई बहस, गार्ड ने बंदूक उठाई और ले ली 2 लोगों की जान, 6 घायल, घटना का Video आया सामने

कुत्ता घुमाने की बात पर हुई बहस, गार्ड ने बंदूक उठाई और ले ली 2 लोगों की जान, 6 घायल, घटना का Video आया सामने

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 18, 2023 09:24 am IST,  Updated : Aug 18, 2023 01:47 pm IST

इंदौर में गुरुवार देर रात को केवल कुत्ता घुमाने की बात पर पड़ोसियों में इतना विवाद बढ़ गया कि बैंक के गार्ड ने घर जाकर अपनी लाइसेंस से बंदूक से दनादन तीन फायर कर दिए।

विमल अमचा और राहुल...- India TV Hindi
विमल अमचा और राहुल वर्मा (जीजा और साला) घटना में इन दो लोगों की जान चली गई।

इंदौर में 17 अगस्त की देर रात एक गार्ड की उसके पड़ोसियों से कुत्ता घुमाने के बात पर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि गुस्से से आग बबूला गार्ड अपने घर गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और अपने पड़ोसियों पर फायर कर दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। जिन लोगों की मौत हुई है वह रिश्ते में जीजा-साले थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Stories

कुत्ता घुमाने के बात पर हुई थी बहस

घटना देर रात खजराना क्षेत्र के कृष्णबाग कॉलोनी की है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र  सिंह के अनुसार, आरोपी गार्ड का नाम राजपाल रजावत है। जो बैंक ऑफ बड़ौदा में गार्ड का काम करता है। राजपाल रजावत और उसके घर के सामने रहने वाले पड़ोसी ललीत के कुत्तों के बीच लड़ाई हो गई। कुत्ते के झगड़े को लेकर गार्ड राजपाल अपने पड़ोसियों से लड़ने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि राजपाल गुस्से में अपने घर गया और छत पर चढ़कर अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक निकाल ली। इसके बाद वह छत पर से ही अंधाधुंध फायर करने लगा। जिसमें 2 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

आरोपी गार्ड राजपाल रजावत अपने घर के पहले मंजिल पर खड़े होकर गोलियां चला रहा था।
Image Source : INDIATVआरोपी गार्ड राजपाल रजावत अपने घर के पहले मंजिल पर खड़े होकर गोलियां चला रहा था।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
Image Source : INDIATVघटनास्थल पर मौजूद पुलिस।

आरोपी गार्ड को समझाने गए थे जीजा साले, हो गई मौत

मृतकों का नाम राहुल और विमल है। दोनों रिश्ते में जीजा-साले लगते हैं। विमल का निपानिया में सैलून है और 8 साल पहले उसकी शादी राहुल की बहन आरती से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। राहुल लसूड़िया क्षेत्र के किसी ऑफिस में काम करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे गार्ड राजपाल कुत्ता घुमा रहा था। इसी दौरान एक अन्य कुत्ता आ गया और दोनों लड़ने लगे। राहुल के परिवार ने आपत्ति ली तो बहस हो गई। विवाद बढ़ा और राहुल के परिवार के बाकी लोग भी बाहर आ गए। गुस्से में गार्ड भागते हुए घर गया और बंदूक लेकर पहली मंजिल पर पहुंच गया। वहां से उसने राहुल, विमल और उसके परिवार पर गोलियां चलाईं। 

ये भी पढ़ें:

स्कूली बच्चों को CM शिवराज का तोहफा, साइकिल खरीदने के लिए खाते में ट्रांसफर किए 207 करोड़ रुपये

सुरजेवाला को एमपी का प्रभारी बनाए जाने पर भड़के प्रदेश BJP अध्यक्ष, कहा- जो जनता को राक्षस कहते हैं उन्हें...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।