1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में IPS के घर चोरी, नकदी-जेवर के साथ टोटियां तक उखाड़ लीं; नोएडा में DCP के पद पर हैं तैनात

लखनऊ में IPS के घर चोरी, नकदी-जेवर के साथ टोटियां तक उखाड़ लीं; नोएडा में DCP के पद पर हैं तैनात

 Published : Sep 26, 2025 06:23 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 06:24 pm IST

लखनऊ के पॉश इलाके में एक IPS अधिकारी के घर चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। चोरों ने घर से लाखों का सामान चुराया है। यहां तक कि बाथरूम की टोटियां भी चोर उखाड़कर ले गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक आईपीएस अधिकारी के बंद आवास में चोरों ने चोरी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद वर्तमान में नोएडा में DCP के पद पर तैनात हैं।

अधिकारी और उनका परिवार नोएडा में हैं, जबकि लखनऊ के विकास नगर स्थित उनके घर की देखभाल उनके एक रिश्तेदार कर रहे थे। जब केयरटेकर असित सिद्धार्थ 22 सितंबर को विकास नगर के संजय विहार में स्थित घर पर पहुंचे तो पाया कि बिजली कटी हुई है।

घर से क्या-क्या गायब हुआ?

दर्ज FIR के अनुसार, 23 सितंबर को जब बिजली विभाग के अधिकारी बिजली आपूर्ति ठीक करने पहुंचे और घर को खोला गया तो पता चला कि पीछे की खिड़की की ग्रिल कटी हुई है और कमरों में तोड़फोड़ की गई थी। अंदर दो दीवार घड़ी, तीन कलाई घड़ी, उपहार की कुछ वस्तुएं, 50,000 रुपये नकद, 10 चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन, 20 नल सहित अन्य कीमती सामान गायब पाए गए हैं।

चोरों ने की थी रेकी

घटना की पुष्टि करते हुए लखनऊ पुलिस ने कहा कि विकास नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरों ने सावधानीपूर्वक रेकी की थी और खाली घरों पर नजर रखी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह एक सुनियोजित वारदात लग रही है, जिसमें 2-3 चोरों का गैंग शामिल हो सकता है। पुलिस ने कहा कि हम फिंगरप्रिंट्स और फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में नेशनल म्यूजियम से ‘डांसिंग गर्ल’ की रेप्लिका चोरी, प्रोफेसर हिरासत में

55 तोला सोना और 25 लाख कैश... पानीपत में हैंडलूम कारोबारी की कोठी में चोरी, इलाके में खौफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।