1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा में महिला सिविज जज को जान से मारने की धमकी, डाक से आवास पर भेजा गया पत्र

बांदा में महिला सिविज जज को जान से मारने की धमकी, डाक से आवास पर भेजा गया पत्र

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 01, 2024 09:51 am IST,  Updated : Apr 01, 2024 09:57 am IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में महिला सिविल जज को लिफाफे भरे पत्र से जान से मारने की धमकी मिली है। शहर में तैनात महिला जज को 28 मार्च को यह धमकी भरा पत्र मिला।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS.COM

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला सिविल जज को लिफाफे भरे पत्र से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा पत्र पंजीकृत डाक से उनके आवास पर भेजा गया है। धमकी पत्र खोलते ही सिविल जज के होश उड़ गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शहर में तैनात महिला जज को 28 मार्च को यह धमकी भरा पत्र मिला।

तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

आरएन उपध्याय के नाम से धमकी भरे पत्र की रजिस्ट्री हुई है। लिफाफे में मोबाइल नंबर मिला। महिला सिविल जज ने तीन लोगों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। तीन नामजद लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला सिविल जज की सुरक्षा बढ़ाकर धमकी भरे पत्र की जांच शुरू की। तहरीर में बताया गया है कि उनके द्वारा पहले दिए गए एक प्रार्थनापत्र पर उच्च न्यायालय द्वारा यौन उत्पीड़न संबंधी जांच कराई जा रही है।

यौन उत्पीड़न मामले की भी चल रही जांच

बता दें कि लगभग 4 माह पहले बाराबंकी में तैनाती के दौरान एक न्यायिक अधिकारी पर महिला सिविल जज ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। सीजेआई को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु मांगी थी। सीजेआई को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। यौन उत्पीड़न के आरोप की उच्च न्यायालय में जांच चल रही है। (रिपोर्ट- पंकज द्विवेदी)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।