1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस नेता ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या की, मांस पका कर 'पार्टी' कर रहे थे; पुलिस ने पकड़ा

कांग्रेस नेता ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या की, मांस पका कर 'पार्टी' कर रहे थे; पुलिस ने पकड़ा

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 23, 2025 12:20 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 12:20 pm IST

उदयपुर में कांग्रेस नेता अपने दो और साथियों के साथ मोर का मांस पका कर 'पार्टी' कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

udaipur- India TV Hindi
कांग्रेस के ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के उदयपुर जिले की ऋषभदेव थाना पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर उसे पकाते हुए कांग्रेस के ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष सहित तीन को गिरफ्तार किया है। यह तीनों लोग मोर का मांस पका कर 'पार्टी' कर रहे थे। आरोपियों में से एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर 50 से अधिक मामले चल रहे हैं।

जानिए पूरा मामला

यह घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। थानाधिकारी हेमंत कुमार अहारी ने बताया कि बिलख फलां गड़ावत में नदी किनारे एक खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारकर उसे पकाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने इस खेत पर दबिश दी। यह खेत कांग्रेस के ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल पुत्र प्रेमशंकर मीणा का है। यहां पर रूपलाल अपने साथी हिस्ट्रीशीटर अर्जुनलाल और राकेश के साथ मोर का शिकार कर उसका मांस पकाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने मौके से तीनों को गिरफ्तार कर मोर का मांस बरामद किया। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों से आगे पूछताछ जारी है और शिकार में प्रयुक्त साधनों की भी जांच की जा रही है।

वन विभाग ने की पुष्टि

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि खेत में बने एक कमरे में तीनों आरोपी नॉनवेज पार्टी की तैयारी कर रहे थे। इसी उद्देश्य से आरोपियों ने मोर का शिकार किया और उसके मांस को वही पकाने का प्लान बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जांच के बाद वन विभाग ने पुष्टि की कि राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने शिकार करना स्वीकार किया।

हिस्ट्रीशीटर पर 50 से ज्यादा केस

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अर्जुन मीणा एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैंए जिनमें से 16 से ज्यादा प्रकरण राजस्थान के विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। इन मामलों में चोरीए लूट और मारपीट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

(रिपोर्ट- भगवान प्रजापत)

यह भी पढ़ें-

राजस्थान के इन 15 गांवों में महिलाओं के स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने पर लगा बैन, पंचायत के फैसले पर मचा बवाल

पेरेंट्स की मौत के बाद फुफुरे भाई ने किया रेप, प्लॉट बिकवा दिया; CM से बोली- दरोगा ने 1 लाख लिए, चौकी से भगाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।