1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: शादी में गए मंत्री पर गांव वालों ने किया हमला, नाक से निकलने लगा खून, चार गिरफ्तार

Video: शादी में गए मंत्री पर गांव वालों ने किया हमला, नाक से निकलने लगा खून, चार गिरफ्तार

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 22, 2024 01:51 pm IST,  Updated : Apr 22, 2024 03:06 pm IST

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला करने वाले प्रधान समेत आठ आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य फरार हैं।

Sanjay Nishad- India TV Hindi
संजय निषाद Image Source : X/SCREENGRAB

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मंत्री पर हमला करने वाले प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

संजय निषाद रविवार रात एक शादी समारोह में गए थे, जहां किसी बात को लेकर गांव के लोगों से उनकी बहस हो गई। इसके बाद प्रधान समेत कई लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। हमले में निषाद की नाक पर चोट आई और उससे खून बहने लगा। इसके बाद उनके समर्थकों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस चौकी के सामने बैठ गए। संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

कठार गांव में हुआ हमला

पुलिस के अनुसार संजय निषाद संतकबीरनगर के कठार गांव में शादी में शामिल होने आए थे। यहां गांव वालों ने उनके साथ बहस की और उनके ऊपर हमला कर दिया। आरोप के अनुसार 20 से 25 लोगों ने उन पर हमला किया था। हालांकि, पुलिस ने आठ के खिलाफ ही केस दर्ज किया है।

लोकसभा चुनाव लड़ रहे संजय के बेटे प्रवीण

संजय के बेटे प्रवीण संतकबीरनगर लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह 2018 उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में थे और गोरखपुर से जीत हासिल की थी। हालांकि, समाजवादी पार्टी ने उनके खिलाफ कई केस किए थे और वह इस वजह से नाराज हो गए। 2019 में वह बीजेपी में पहुंच गए और संतकबीरनगर से सांसद बने। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के भीष्म शंकर तिवारी को 35 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से हराया। अब भारतीय जनता पार्टी ने प्रवीण के ऊपर दूसरी बार भरोसा जताया है। 

यह भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 14 साल की रेप पीड़िता को 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की दी इजाजत

स्कूल नौकरी घोटाला: कलकत्ता हाई कोर्ट ने शिक्षक से चपरासी तक हर भर्ती रद्द की, सिर्फ इस महिला की नौकरी बची

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।