1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में सरकारी कर्मचारियों को बतानी होगी चल-अचल संपत्ति, वरना नहीं मिलेगा प्रमोशन, अगस्त की सैलरी भी नहीं

यूपी में सरकारी कर्मचारियों को बतानी होगी चल-अचल संपत्ति, वरना नहीं मिलेगा प्रमोशन, अगस्त की सैलरी भी नहीं

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 21, 2024 03:28 pm IST,  Updated : Aug 21, 2024 04:03 pm IST

उत्तर प्रदेश में अभ में सरकारी कर्मचारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति बतानी होगी वरना उन्हें प्रमोशन नहीं मिलेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों की अगस्त महीने की सैलरी भी नहीं आएगी।

यूपी में सरकारी कर्मचारियों को संपत्ति घोषित करने का आदेश। - India TV Hindi
यूपी में सरकारी कर्मचारियों को संपत्ति घोषित करने का आदेश। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि अब राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को अपनी चल और अचल संपत्ति घोषित करनी होगी। इसके लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त रखी गई है। अगर आखिरी तारीख तक ये काम नहीं होता है तो कर्मचारियों की अगस्त महीने की सैलेरी नहीं आएगी। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन भी नहीं होगा। आइए जानते हैं इस आदेश के बारे में विस्तार से। 

क्यों लिया गया फैसला?

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार के चीफ सेक्रेटरी ने सभी विभागों के प्रमुखों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि सभी सरकारी कर्मचारी 31 अगस्त तक चल-अचल संपत्ति घोषित करें नहीं तो उनका प्रमोशन नहीं होगा। इसके साथ ही कर्मचारियों की अगस्त महीने की सैलरी भी नहीं आएगी। सरकारी कर्मियों को संपत्ति घोषित करने का निर्देश पहले भी दिया जा चुका है लेकिन संतोषजनक रिस्पांस नहीं मिलने पर सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 

पहले भी कई बार बढ़ाई गई तारीख

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर चल और अचल संपत्ति का विवरण दर्ज कराने को कहा जा रहा है। पहले संपत्ति घोषित करने की तारीख 31.12.2023 तक रखी गई थी। इसके बाद निर्धारित समयावधि 30.06.2024 बताई गई थी। इसके बाद पोर्टल पर चल अचल सम्पत्ति का विवरण प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्धारित समयावधि दिनांक 31.07.2024 तक बढ़ायी गयी। हालांकि, सम्पत्ति का विवरण प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों की संख्या बहुत कम है।

UP FILE

31 अगस्त आखिरी तारीख

सरकार के आदेश में कहा गया है कि मानव सम्पदा पोर्टल पर सम्पत्ति विवरण प्रस्तुत करने की कार्यवाही चूंकि प्रथम बार की जा रही है इसलिए कठिनाईयों एवं समस्त परिस्थिितयों को ध्यान में रखते हुए कार्मिकों को पोर्टल पर सम्पत्त विवरण दर्ज करने हेतु एक अवसर और प्रदान किया गया है। इसलिए चल-अचल समपत्ति का विवरण पोर्टल पर प्रस्तुत करने के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2024 निर्धारित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें- यूपी 69,000 शिक्षक भर्ती मामला: लखनऊ में फिर धरना प्रदर्शन शुरू, नियुक्ति पत्र मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

Bharat Bandh: यूपी में भी सड़कों पर उतरे बंद समर्थक, जानें कहां-कहां है बंद का असर, देखें तस्वीरें और वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।