1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कलयुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल गमछा बरामद

कलयुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल गमछा बरामद

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 14, 2026 08:06 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 08:06 pm IST

इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि पत्नी आशिकी देवी ने अपने प्रेमी शिवम राजपूत के साथ मिलकर पति का गला घोंटकर हत्या की थी।

Etawah- India TV Hindi
इटावा पुलिस Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिस पत्नी ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया था, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल गमछा, मृतक की सोने की अंगूठी और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

प्रेमी के साथ मिलकर रची पति के हत्या की साजिश

यह मामला इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम तोड़ा का है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान भट्ठा व्यवसायी आनंद राजपूत के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि आनंद की 32 साल की पत्नी आशिकी देवी का पड़ोस में रहने वाले 22 साल के शिवम राजपूत के साथ प्रेम संबंध था। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। जांच में यह भी पता चला कि आनंद राजपूत को अपनी पत्नी और शिवम के रिश्ते की जानकारी हो गई थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। पुलिस का कहना है कि इसी वजह से आशिकी देवी और उसके प्रेमी ने आनंद को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

आरोप है कि 13 जुलाई को दोनों ने मिलकर आनंद राजपूत का गला गमछे से घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मामले को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच और साक्ष्यों ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

हत्या में इस्तेमाल गमछा बरामद

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना प्रभारी के.के. मिश्रा और उनकी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य सुरागों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हुआ गमछा, मृतक की सोने की अंगूठी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(रिपोर्ट: फरीक)

यह भी पढ़ें:

हापुड़ के होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते पकड़ा गया पति, पत्नी और परिजनों ने बीच सड़क पर जमकर धुना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।