Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: रमजान पर मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाने की मांग, वित्त मंत्री बोले- मोबाइल है तो स्पीकर क्यों?

UP: रमजान पर मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाने की मांग, वित्त मंत्री बोले- मोबाइल है तो स्पीकर क्यों?

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Feb 19, 2026 11:52 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 11:54 pm IST

यूपी सरकार ने क्लीयर कर दिया कि रमजान के दौरान मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। समाजवादी पार्टी के चीफ व्हिप कमाल अख्तर ने ये मुद्दा उठाया था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (REPORTER) प्रतीकात्मक फोटो

रमजान का महीना गुरुवार से शुरू हो गया है। इस बीच, उत्तर प्रदेश से मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर एक खबर सामने आई है। यूपी सरकार ने क्लीयर कर दिया है कि रमजान के दौरान मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

दरअसल, गुरुवार को समाजवादी पार्टी के चीफ व्हिप कमाल अख्तर ने ये मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है, इसलिए एक महीने के लिए मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाने की परमीशन मिलनी चाहिए। कमाल अख्तर ने कहा कि अगर लाउडस्पीकर से सहरी और इफ्तार के टाइम का ऐलान किया जाएगा, तो रोज़े रखने वाले मुसलमानों को राहत मिलेगी।

लाउडस्पीकर बैन पर वित्त मंत्री ने क्या कहा?

हालांकि, प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इस मांग सिरे से खारिज कर दी। सुरेश खन्ना ने कहा कि पहली बात तो ये कि लाउडस्पीकर पर बैन सुप्रीम कोर्ट के आदेश से लगा है, इसलिए इसमें सरकार कुछ नहीं कर सकती। दूसरी बात ये है कि आजकल सबके पास मोबाइल है। सहरी और इफ्तार का वक्त भी पहले से तय होती है, इसलिए लोग मोबाइल में अलार्म लगा सकते हैं। इसके लिए लाउडस्पीकर की क्या जरूरत?

रमजान इस्लामी कैलेंडर का 9वां महीना है। रमजान महीने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा 'रोज़ा' है। मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी खाने या पीने से परहेज करते हैं। इसी महीने की एक रात (लैलातुल-क़द्र) में अल्लाह ने पैगंबर मोहम्मद (स.) पर कुरान को उतारने की शुरुआत की थी, इसलिए इस महीने में कुरान तिलावत अधिक किया जाता है।

ये भी पढ़ें-

हाथ में पिस्टल और स्टेज पर ठुमके... VIDEO वायरल होते पुलिस की नजरों में आ गई ये लेडी डांसर

जम्मू-कश्मीर में समय से पहले तपने लगी वादी, गुलमर्ग में टूटा 33 साल का रिकॉर्ड, जानें अन्य जगहों का हाल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement