1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, ड्राइवर और एक सवारी की हुई मौत

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, ड्राइवर और एक सवारी की हुई मौत

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 29, 2026 09:03 am IST,  Updated : Jul 29, 2026 09:03 am IST

झांसी-कानपुर हाईवे पर देर रात पारीछा पावर प्लांट के सामने हाईवे पर खड़े ट्रक से विदिशा जा रही एक स्लीपर बस टकरा गई जिसमें इस भीषण सड़क दुर्घटना में 15 से 20 यात्री जहां घायल हुए तो वहीं इसमें ड्राइवर सहित एक यात्री की मौत हो गई है।

Road Accident- India TV Hindi
झांसी-कानपुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक भीषण सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई है, जिसमें मंगलवार देर रात झांसी-कानपुर हाईवे पर प्रयागराज से मध्य-प्रदेश के विदिशा जा रही एक स्लीपर बस पारीछा पावर प्लांट के सामने हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे ने जहां पूरी तरह से अफरा-तफरी मचा दी तो वहीं ड्राइवर और एक यात्री की मौत भी हो गई है। इसके अलावा बस में सवार 15 से 20 यात्री घायल हुए। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस ड्राइवर टक्कर होने के बाद स्टेयरिंग में बुरी तरह से फंस गया था, जिसमें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। 

बस का अगला हिस्सा पूरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त

झांसी में यह दर्दनाक हादसा बड़ागांव क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर पारीछा पावर प्लांट के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज से मध्य-प्रदेश के विदिशा जा रही स्लीपर बस अचानक  खराब खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना बड़ागांव पुलिस और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सभी घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा।

बस में सवाल अधिकांश यात्री मध्य प्रदेश के निवासी

प्रयागराज से मध्य-प्रदेश के विदिशा जा रही स्लीपर बस को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें सवार अधिकांश यात्री मध्य-प्रदेश के रहने वाले हैं, जो प्रयागराज में अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के बाद गंगा में अस्थि एवं फूल प्रवाहित कर वापस विदिशा लौट रहे थे। हादसे के बाद पूरे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी यात्रियों को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

(रिपोर्ट - आकाश राठौर)

ये भी पढ़ें

 

गाजियाबाद में ट्रक और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, नया वाहन लेकर हरिद्वार जा रहे 3 लोगों की मौत, कई घायल

मेरठ में स्कूल की बड़ी लापरवाही, छुट्टी के बाद कक्षा में बंद रह गई 5वीं की छात्रा, प्रिंसिपल और टीचर दोनों निलंबित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।