1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेशर बना रहा था मुस्लिम युवक, किया ब्लेड से हमला, पुलिस ने 9 लोगों को दबोचा

यूपी: युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेशर बना रहा था मुस्लिम युवक, किया ब्लेड से हमला, पुलिस ने 9 लोगों को दबोचा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 08, 2025 11:12 pm IST,  Updated : Dec 08, 2025 11:12 pm IST

यूपी के मिर्जापुर में युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेशर बनाना मुस्लिम युवक को महंगा पड़ गया। दरअसल मुस्लिम युवक जब अपने मकसद में नाकाम हो गया तो उसने युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Mirzapur- India TV Hindi
मिर्जापुर में युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेशर बनाना मुस्लिम युवक को महंगा पड़ा Image Source : REPORTER INPUT

मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने एक युवती का जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की लेकिन जब वह इस काम में कामयाब नहीं हो सका तो उसने युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला?

मिर्जापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के गणेशगंज में एक मुस्लिम युवक ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जब वह इस काम में नाकाम हो गया तो उसने युवती पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। 

इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और घटना के षड़यंत्र में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग आरोपी सैफ उर्फ अब्दुल के रिश्तेदार हैं।

गिरफ्तार लोगों की जानकारी सामने आई

  • रुस्तम खां पुत्र सरूल्ला निवासी कुरैशनगर रामबाग उम्र करीब-35 वर्ष (अब्दुल का जीजा)
  • शमायरा उर्फ धन्नो पत्नी रुस्तम खां निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना कोतवाली शहर उम्र करीब-27 वर्ष (अब्दुल की दीदी)
  • गुलाम साबिर उर्फ कल्लू पुत्र गुलाम नबी निवासी गौसनगर थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-35 वर्ष (अब्दुल का जीजा)
  • शायरा पत्नी गुलाम साबिर उर्फ कल्लू निवासी गौसनगर थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-24 वर्ष (अब्दुल की दीदी)
  • कल्लू उर्फ निजामुद्दीन पुत्र गुलाम रसूल निवासी कुरैशनगर रामबाग जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-48 वर्ष (अब्दुल का चाचा)
  • मुन्ना उर्फ बदरूद्दीन पुत्र स्व0 गुलाम रसूल निवासी कुरैशनगर रामबाग जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-59 वर्ष (अब्दुल का चाचा)
  • वारिस उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल हबीब निवासी कुरैशनगर रामबाग ,उम्र करीब-25 वर्ष (अब्दुल का दोस्त)

अब तक 9 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने आज सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पहले दो और लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यानी अब तक इस मामले में 9 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह का बयान भी सामने आया है। (इनपुट: मिर्जापुर से मेराज खान)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।