1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: गाजीपुर-बलिया में घिनौना काम, पिता ने एक साल की बेटी से कुकर्म किया, बुजुर्ग ने 10 साल के बच्चे को बनाया शिकार

UP: गाजीपुर-बलिया में घिनौना काम, पिता ने एक साल की बेटी से कुकर्म किया, बुजुर्ग ने 10 साल के बच्चे को बनाया शिकार

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 27, 2025 01:02 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 01:02 pm IST

यूपी के बलिया और गाजीपुर में छोटे बच्चों को शिकार बनाया गया है। एक जगह एक पिता ने एक साल की बेटी से कुकर्म किया है। वहीं दूसरी जगह एक बुजुर्ग ने 10 साल के बच्चे को शिकार बनाया है।

Baliya, Ghazipur- India TV Hindi
2 बच्चों के साथ घिनौना काम Image Source : FREEPIK

बलिया: यूपी के बलिया और गाजीपुर से रेप के चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। गाजीपुर में एक पिता ने अपनी एक साल की बेटी के साथ रेप किया, वहीं बलिया में एक बुजुर्ग ने टॉफी का लालच देकर एक 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म को अंजाम दिया। ये दोनों ही मामले ऐसे हैं, जहां छोटे बच्चों को निशाना बनाया गया और उनकी इज्जत लूटी गई।

गाजीपुर का क्या है मामला?

शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपने ही सौतेली बेटी के साथ रेप किया। बच्ची की मां ने 20 जुलाई, 2025 को इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट में 26 सितंबर को दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। 

इस केस की खास बात ये है कि कोर्ट ने महज 14 दिनों में इस केस की सुनवाई पूरी की और पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय दिलाया। केस के दौरान पीड़ित पक्ष की तरफ से 5 गवाह पेश किए गए थे। आरोपी पिता का नाम राम अवतार प्रसाद है।

बलिया का क्या है मामला?

बलिया में एक 60 साल के बुजुर्ग ने 10 साल के बच्चे को टॉफी, नमकीन और रुपयों का लालच देकर घर बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। बलिया जिले की कोर्ट ने आरोपी बुजुर्ग को दोषी ठहराया और उसे 25 साल के कारावास की सजा सुनाई। 

आरोपी का नाम सुरेंद्र गुप्ता है और उस पर कोर्ट ने 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। मिली जानकारी के मुताबिक, जिस बच्चे के साथ कुकर्म हुआ, वह मानसिक रूप से कमजोर है। बच्चे की मां की तहरीर पर आरोपी सुरेंद्र गुप्ता के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट की सुनवाई के दौरान सुरेंद्र गुप्ता के खिलाफ दोष सिद्ध हो गया।

गौरतलब है कि देश में छोटे बच्चों के साथ घिनौनी हरकत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वह कहां जा रहे हैं और क्या कर रहे हैं और किसके साथ हैं, इन बातों को लेकर सतर्कता बरतना बहुत जरूरी हो गया है।(इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।