1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: 4 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का रंग, 2 शादी कर चुके मुस्लिम युवक के साथ हुई फरार, पति कर रहा बच्चों की देखभाल

यूपी: 4 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का रंग, 2 शादी कर चुके मुस्लिम युवक के साथ हुई फरार, पति कर रहा बच्चों की देखभाल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 27, 2025 09:30 am IST,  Updated : Sep 27, 2025 09:30 am IST

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक 37 साल की महिला को पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम युवक से प्रेम हो गया और वह उसके साथ फरार हो गई। महिला अपने 4 बच्चों को अपने पति के पास छोड़ गई। 21 दिनों से महिला का कोई पता नहीं लगा है।

Muzaffarnagar- India TV Hindi
मुजफ्फरनगर में 4 बच्चों की मां मुस्लिम युवक के साथ हुई फरार Image Source : REPORTER INPUT

मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 4 बच्चों की मां पर इश्क का ऐसा रंग चढ़ा कि वह पड़ोस में रहने वाले एक मुस्लिम युवक के साथ भाग गई और बच्चों को पति के पास छोड़ गई। मामले के 21 दिन बीत जाने के बावजूद महिला और उसके प्रेमी का कोई सुराग नहीं मिला है। महिला के परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। महिला की उम्र 37 साल बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला? 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक हिंदू महिला प्रेम में ऐसी दीवानी हुई कि पड़ोस के एक मुस्लिम युवक के साथ फरार हो गई। घटना की शिकायत पीड़ित पति के द्वारा स्थानीय पुलिस को भी की गई थी लेकिन 21 दिन बीत जाने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। 

दरसअल चरथावल थाना क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी राजकुमार की 37 वर्षीय पत्नी रितु कश्यप एक मुस्लिम समाज के युवक जाबिर के साथ प्रेम प्रसंग के चलते 6 सितंबर को घर से फरार हो गई थी। जिसकी शिकायत पीड़ित पति राजकुमार के द्वारा चरथावल थाने में भी की गई थी। पुलिस ने तुरंत इस मामले में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी लेकिन 21 दिन भी जाने के बाद भी पुलिस महिला का कोई सुराग नहीं लगा सकी।

इस मामले के सामने आने के बाद शुक्रवार को स्वामी यशवीर जी महाराज ने मथुरा गांव में पहुंचकर महिला की बरामदगी को लेकर हिन्दू समाज की एक पंचायत भी की थी, जिसमें पुलिस को जहां महिला की बरामदगी के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया तो वहीं यह ऐलान भी किया गया कि गांव के 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में जितने भी मुस्लिम परिवार रहते हैं, उनका बहिष्कार किया जाता है। उनसे हिंदू समाज का कोई भी व्यक्ति कोई संबंध नहीं रखेगा।

महिला के प्रेमी जाबिर की पहले भी हो चुकी हैं 2 शादी

मिली जानकारी के मुताबिक, फरार महिला के अपने पति राजकुमार से 4 बच्चे हैं। वहीं प्रेमी जाबिर पहले भी 2 शादी कर चुका है लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं है। इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई दंग है। लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति की पहले 2 शादी हो चुकी हैं, उसके साथ महिला क्यों भागी? ये एक बड़ा सवाल है। 

सीओ सदर रविशंकर मिश्रा का सामने आया बयान

इस मामले में सीओ सदर रविशंकर मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 6 सितंबर को मथुरा गांव के निवासी राजकुमार द्वारा चरथावल थाने पर एक तहरीर दी गई, उसमें बताया गया कि उनकी पत्नी जो लगभग 37 वर्ष की हैं, उसे पड़ोस के एक युवक द्वारा बहला फुसला कर ले जाया गया है। इस संबंध में थाना चरथावल में तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया और महिला की कुशल बरामदगी के लिए टीमों का गठन कर लिया गया। इस संबंध में गांव मथुरा में कुछ लोगों के बीच वार्ता हुई और उनको बताया गया है कि केस में क्या प्रगति है और शीघ्र ही पुलिस महिला को बरामद कर लेगी। महिला अपने बच्चों को छोड़कर गई है। (इनपुट: योगेश त्यागी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।