1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान ने खुदकुशी की, महज 25 साल थी उम्र

यूपी: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान ने खुदकुशी की, महज 25 साल थी उम्र

 Published : Jul 24, 2024 06:47 am IST,  Updated : Jul 24, 2024 06:47 am IST

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान ने खुदकुशी कर ली है। जवान की उम्र महज 25 साल थी। उसने सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की।

PAC Jawan- India TV Hindi
पीएसी जवान ने खुदकुशी की Image Source : REPRESENTATIVE PIC

मथुरा: मथुरा जनपद में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की 15वीं बटालियन के एक जवान ने अपनी बैरक में कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार रात पीएसी के प्लाटून कमांडर ने सूचना दी थी कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा ड्यूटी कर रहे जवान सुधीर मलिक (25) ने हाईवे थानाक्षेत्र में स्थित पीएसी बैरक में सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

सुधीर, गौतमबुद्ध नगर के निवासी थे। कुमार ने बताया कि वैसे तो यह साधारण खुदकुशी का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने और परिजनों द्वारा कोई तहरीर दिए जाने के बाद अन्य पहलुओं से भी जांच कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। (इनपुट: भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।