उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्वाट टीम की अपराध शाखा और इंदिरापुरम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में कार चला रहे आरोपी गुड्डू कुमार के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इंदिरापुरम इलाके से चोरी की गई ग्रे रंग की ब्रेजा कार, एक तमंचा, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 9 सितंबर को कनावनी पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ब्रेजा कार को रुकने का इशारा किया था लेकिन ड्राइवर ने कार को रोकने की जगह उसे मोड़कर भगाने का प्रयास किया जिसमें कार पीछे करने के दौरान सड़क किनारे जाकर टकरा गई।
दोनों शातिर चोरों ने कार टकराने के बाद भागने की कोशिश
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्वाट टीम की अपराध शाखा और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए दो शातिर वाहन चोरों को लेकर पुलिस ने बताया कि 9 सितंबर को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ब्रेजा कार को रुकने का इशारा किया गया था जिसमें ड्राइवर ने कार को रोकने की जगह पर पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिसमें इसी दौरान कार पीछे करते समय वह सड़क किनारे जाकर टकरा गई। इसके बाद कार सवार दोनों युवक उतरकर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की और उसमें कार चला रहा गुड्डू कुमार जिसकी उम्र 43 साल है उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं कॉम्बिंग के दौरान उसका साथी छोटू कुमार जिसकी उम्र 36 साल है को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गुड्डू नेपाल का तो वहीं छोटू पटना का है निवासी
पुलिस की कार्रवाई के दौरान पकड़े गए दोनों वाहन चोरों में में गुड्डू कुमार मूल रूप से नेपाल के त्रिशूली जिले का रहने वाला बताया गया है और वर्तमान में पटना में रह रहा था, जबकि छोटू कुमार पटना का निवासी है। पुलिस के अनुसार शातिर वाहन चोरों के पास से बरामद की गई ब्रेजा कार इंदिरापुरम इलाके से चोरी की गई थी। इस संबंध में थाना इंदिरापुरम में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में गुड्डू ने बिहार के पटना में शराब तस्करी और हरियाणा के गुरुग्राम में वाहन चोरी के मामलों में जेल जाने की बात बताई है। पुलिस दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
(रिपोर्ट - जुबैर अख्तर)
ये भी पढ़ें
पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, पुलिसकर्मियों के उड़े होश