1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में होली को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी दुरुस्त, मुस्लिमों से की गई ये अपील

लखनऊ में होली को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी दुरुस्त, मुस्लिमों से की गई ये अपील

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Mar 11, 2025 05:55 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 05:57 pm IST

होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, इसे लेकर लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। लखनऊ के ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर ने आज एक बयान जारी किया है।

होली- India TV Hindi
होली Image Source : PTI

होली त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट है। 13 मार्च को होलिका दहन है, वहीं, 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस बार यह होली जुमे के नमाज के दिन पड़ रही है। ऐसे में प्रशासन किसी प्रकार का दंगा या लड़ाई न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी हुई है। होली और जुमे के नमाज को लेकर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर अमित वर्मा ने बयान जारी किया है।

मुस्लिमों से की गई है अपील

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर अमित वर्मा ने बयान में कहा कि होली का पर्व शुरू हो चुका है और इसकी तैयारी पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है जो विशिष्ट आबादी वाले क्षेत्र है वहां ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि इस बार जुमे का दिन भी उसी दिन (होली के दिन) पड़ रहा है। ऐसे में सभी से अपील करके वक्त में बदलाव किया है। सामान्यत: होली 12:30 से 1:00 बजे तक खत्म हो जाएगी उसके बाद जो मुस्लिम समुदाय के लोग हैं उनको कहा गया है कि नमाज के टाइम आगे बढ़ाया लिया जाए जिससे कोई विवाद न हो। इस बात को कई लोगों ने माना भी है। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी यह अपील कि है कि लोग जुमे की नमाज 1 बजे के बाद करें।

राजधानी की होगी ड्रोन से निगरानी

इस दिन पूरे लखनऊ में ड्रोन से निगरानी की जाएगी, पीस मीटिंग भी की जा रही है, अभी कोई विवाद सामने नहीं आया है लेकिन पहले से ही पुलिस द्वारा तैयारी कर ली गई है। अगर कोई ऐसी बात होगी तो उसको संभाल लिया जाए होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। आगे कहा कि होली के दिन राजधानी में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। 

संभल सीओ ने कही थी ये बात

बता दें कि इन दिन संभल के सीओ अनुज चौधरी का बयान तेजी से वायरल हो जो होली और जुमे को लेकर दिया गया। 6 मार्च को कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि होली साल में 1 बार आती है और जुमे की नमाज हर हफ्ते होती है। ऐसे में जिन्हें रंग से परेशानी है वे घरों से बाहर न निकलें।

ये भी पढ़ें:

UP: 'होली पर हिजाब की तरह तिरपाल ओढ़कर निकलें', योगी के मंत्री ने किसे दे दी नसीहत?

UP: होटल में बुलाकर गर्लफ्रेंड को मारी गोली, हत्या के बाद थाने पहुंचा शख्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।