1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में 8 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल, IPS प्रशांत कुमार ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश में 8 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल, IPS प्रशांत कुमार ने जारी किया आदेश

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 06, 2024 11:25 am IST,  Updated : Oct 06, 2024 11:25 am IST

अक्टूबर और नवंबर के महीने में एक साथ कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं।

UP Police- India TV Hindi
यूपी पुलिस की छुट्टी कैंसिल Image Source : X/FILEPHOTO

उत्तर प्रदेश में आठ अक्टूबर से आठ नवंबर के बीच सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस दौरान बेहद जरूरी काम के लिए ही छुट्टी दी जाएगी। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी प्रशांत कुमार ने आदेश जारी कर सभी पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि हर स्तर के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बेहद जरूरी होने पर ही किसी पुलिसकर्मी को छुट्टी दी जाएगी। सभी अधिकारी इस आदेश का पालन करें।

आने वाले एक महीने में दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली और छठ पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में ये सभी त्योहार पूरे धूम धाम के साथ मनाए जाते हैं। इन त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्व और आतंकी अव्यवस्था फैलाने की कोशिश भी करते हैं। ऐसे में त्योहारों के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

प्रशांत कुमार का आदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है "आगामी दुर्गा पूजा/दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा त्यौहार के मद्देनजर सभी प्रकार के पुलिस कर्मियों की छुट्टी 08-10-2024 से 08-11-2024 तक रोक दी गई है। विशेष स्थिति में आवश्यकतानुसार आपके द्वारा छुट्टी स्वीकृत की जा सकती है। आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

नवरात्रि के साथ शुरू हो चुका है त्योहार का सीजन

तीन अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ देश में त्योहार का सीजन भी शुरू हो चुका है। नवरात्रि के दौरान गरबा के आयोजन में भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। इसके बाद दुर्गा मूर्ति विसर्जन और दशहरा में रावण दहन एक ही साथ होता है। इस दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है। इसके बाद दीपावली और देवउठनी ग्यारस का त्योहार आता है। इस बीच छठ का त्योहार भी मनाया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।