1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: मुजफ्फरनगर में चौंकाने वाली घटना, बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, सामने आई ये वजह

यूपी: मुजफ्फरनगर में चौंकाने वाली घटना, बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, सामने आई ये वजह

 Published : Dec 19, 2023 07:31 pm IST,  Updated : Dec 19, 2023 07:31 pm IST

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय कुमार ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि फुगाना थाना क्षेत्र के करौंदा महान गांव में सोमवार देर रात पैसे के विवाद को लेकर शिवराज (52) की उसके बेटे ने हत्या कर दी।

Muzaffarnagar- India TV Hindi
मुजफ्फरनगर में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की Image Source : REPRESENTATIVE PIC

मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित रूप से पैसे के विवाद में अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय कुमार ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि फुगाना थाना क्षेत्र के करौंदा महान गांव में सोमवार देर रात पैसे के विवाद को लेकर शिवराज (52) की उसके बेटे सूरज ने घर में गोली मारकर हत्या कर दी। 

पुलिस अधीक्षक ने और क्या बताया?

कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूरज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उनके मुताबिक आरोपी सूरज फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई मनोज कुमार ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें आरोप लगाया है कि पैसे के विवाद के बाद उसके भाई शिवराज की उसके बेटे सूरज ने गोली मारकर हत्या कर दी। तहरीर में यह भी आरोप है कि सूरज ने अपनी बहन को घटना के समय एक कमरे में बंद कर दिया था। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

शराब के नशे में मंदिर में घुसने की कोशिश करता था शख्स, महिला मना करती थी इसलिए कर दी हत्या

INDI गठबंधन की मीटिंग की सामने आई तस्वीरें, आप भी देखें नेताओं का ये अंदाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।