1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गेम खेलने के बहाने बुलाकर मासूम से किया दुष्कर्म, पुलिस ने पड़ोस के ही नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया

गेम खेलने के बहाने बुलाकर मासूम से किया दुष्कर्म, पुलिस ने पड़ोस के ही नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 17, 2026 04:49 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 04:49 pm IST

बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है, जिसमें पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत एक्शन लेने के साथ इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Rape- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश के बागपत में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव से दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां पर गांव की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है जिसमें घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए तुरंत पड़ोस के ही नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं इस मामले में पीड़ित मासूम बच्ची के परिजनों की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार मुकदमा दर्ज करने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्ची के रोने, चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े

तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर उसके परिजनों की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया कि बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले एक नाबालिग किशोर ने उसे लालच देकर पड़ोस के ही एक मकान की दूसरी मंजिल पर खाली कमरे में ले गया जहां आरोपी ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिजनों के अनुसार, बच्ची के रोने, चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी वहां की तरफ दौड़े तो देखा कि उनकी मासूम बच्ची और नाबालिग किशोर फर्श पर गलत अवस्था में थे। परिजनों को आता देख नाबालिग आरोपी ने उनके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी और तुरंत पीड़ित मासूम बच्ची को लेकर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उसे गंभीर हालत के चलते वहां से जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर मासूम बच्ची का मेडिकल हुआ। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर नाबालिग किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जांच के दौरान आरोपी नाबालिग किशोर को हिरासत में भी ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है ।

परिजनों ने घटना को लेकर की डीएम से मुलाकात

मासूम बच्ची के परिजनों ने इस घटना को लेकर 17 जून को बागपत की डीएम अस्मिता लाल व बागपत पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मीनाक्षी भराला से मुलाकात की। परिजनों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिजनों ने तुरंत कार्रवाई की भी मांग की है उनका कहना है कि यह मुकदमा फास्ट्रेक कोर्ट में चलाया जाए और नाबालिग आरोपी किशोर के खिलाफ उसे दंडित करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच करने व कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस घटना को लेकर जहां पूरे क्षेत्र में आक्रोश है को वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा करने के साथ आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

(रिपोर्ट - पारस जैन)

ये भी पढ़ें

गाजियाबाद के खोड़ा में सनसनीखेज वारदात, रिश्ता टूटने पर युवक ने दो बहनों को गोली मारी

गाजियाबाद: तनिष्क शोरूम में 3.16 करोड़ की चोरी पर बड़ा खुलासा, कर्मचारी ने शादी की झूठी पार्टी में शराब पीलाकर चुराई चाबी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।