1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोको पायलट की ड्यूटी हुई खत्म तो स्टेशन पर ही ट्रेन को खड़ा करके चला गया, मच गया हडकंप

लोको पायलट की ड्यूटी हुई खत्म तो स्टेशन पर ही ट्रेन को खड़ा करके चला गया, मच गया हडकंप

 Published : Nov 29, 2023 06:15 pm IST,  Updated : Nov 29, 2023 06:15 pm IST

यह मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का है। ट्रेन बिहार के सहरसा से नई दिल्ली जा रही थी कि लोको पायलट ने बीच में ही एक स्टेशन पर ट्रेन को खड़ा कर दिया।

स्टेशन पर रुकी हुई ट्रेन - India TV Hindi
स्टेशन पर रुकी हुई ट्रेन Image Source : सांकेतिक तस्वीर

बाराबंकी: सर्दियां शुरू होते ही भारत में रेलवे की व्यवस्था डगमगा जाती है। ट्रेनें कई घटें की देरी से चलती हैं। तमाम गाड़ियां रद्द कर दी जाती हैं। यात्री परेशान होते हैं, लेकिन कुछ कर भी नहीं सकते। इस साल भी यही क्रम शुरू हो गया है, लेकिन बुधवार को सहरसा से नई दिल्ली के बीच चलने वली सहरसा एक्सप्रेस में तो कुछ अलग ही कांड हो गया।

ट्रेन को बीच में ही स्टेशन पर रोक दिया 

इस ट्रेन का ड्राइवर गाड़ी को एक स्टेशन पर ही खड़ी करके चला गया। यहां ट्रेन कई घंटे तक खाड़ी रही। यात्रियों के हंगामा शुरू किया। वह स्टेशन मास्टर के पास पहुंचे, जहां उन्हें मालूम हुआ कि ड्राइवर ड्यूटी समय खत्म हो चुका है और वह ट्रेन को यहीं खड़ी करके चला गया है। इधर ट्रेन पटरी पर ही खड़ी थो तो उधर यात्री भूख-प्यास से परेशान था। 

अधिकारियों को मालूम पड़ा तो हडकंप मच गया

मामला जब रेलवे के उच्च अधिकारियों को मालूम पड़ा तो हडकंप मच गया। ड्राइवर ट्रेन को बहराइच जिले के थाना रामनगर के बुढ़वल स्टेशन पर खड़ा करके चला गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन बुढ़वल स्टेशन पर चार घंटे से ज्यादा तक खड़ी रही। इसके बाद जब यात्रियों ने हंगामा किया तो मौके पर भारी संख्या में आरपीएफ, जीआरपी और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और इमरजेंसी में दूसरे ड्राइवर को बुलाया गया उअर ट्रेन को रवाना किया गया। 

संवाददाता - दीपक निर्भय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।