1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादी की पहली रात ही दुल्हन ने किया पति के साथ रहने से इनकार, बोली- 'दूल्हा पसंद नहीं है...'

शादी की पहली रात ही दुल्हन ने किया पति के साथ रहने से इनकार, बोली- 'दूल्हा पसंद नहीं है...'

 Published : Feb 23, 2026 07:06 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 07:08 pm IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के अगली सुबह दुल्हन पुलिस के पास पहुंच गई और कहा कि उसे दूल्हा पसंद नहीं हैं। दुल्हन ने कहा कि वह अपने पति के साथ में रहना चाहती है। थाने में दूल्हा और दुल्हन पक्षों के बीच घंटो पंचायत चली है।

UP Hamirpur husband wife controversy- India TV Hindi
शादी की रात ही दूल्हे-दुल्हन के बीच विवाद। Image Source : REPORT

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन ने पहली ही रात अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। मामला अब थाने तक पहुंच गया है और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, नई दुल्हन अपनी ही जिद पर अड़ी रही जिसके चलते आपसी सहमति से दोनों पक्षों में समझौता कर तुरंत तलाक हुआ। लड़की अपने परिवार के साथ वापस अपने घर लौट गई और दूल्हा हाथ मलता रह गया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद के गोहांड कस्बे से जुड़ा है। जहां से विदा होकर दुल्हन राठ शहर अपने ससुराल पहुंची थी। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद जब दूल्हा-दुल्हन पहली रात कमरे में पहुंचे तो दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना है कि वह किसी और युवक से प्यार करती है और यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई है। उसने आरोप लगाया कि उसके घरवालों ने मारपीट कर जबरदस्ती उसकी शादी कर दी।

दूल्हे ने घटना पर क्या कहा?

दूसरी ओर दूल्हे धरम सिंह कुशवाहा का कहना है कि अगर दुल्हन पहले ही अपनी मर्जी बता देती तो इतनी बदनामी नहीं होती और शादी ही नहीं की जाती। बता दें कि दूल्हा धरम सिंह (पुत्र- ललादिमान कुशवाहा, निवासी- मुहल्ला बुधौलियाना थाना राठ) हमीरपुर का रहने वाला है। उसकी शादी अपने मामा के घर से गोहाण्ड कस्बे से हुई है। रात मे दुल्हन मिथलेश कुमारी ससुराल पहुंची थी और सुबह वो पुलिस थाने पहुंच गयी।

आपसी सहमति से दोनों में तलाक

मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष राठ कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से शिकायत की। पुलिस दोनों परिवारों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही थी पर दुल्हन नहीं मानी थी। राठ थाने के कोतवाल राकेश सिंह ने बताया की थाने मे दूल्हा, दुल्हन को बहुत समझाया गया पर दुल्हन नहीं मानी तो दोनों पक्षों मे आपसी सहमति से दोनों में तलाक हो गया है। दुल्हन अपने परिजनों के साथ वापस लौट गई है। (रिपोर्ट: पंकज द्विवेदी)

ये भी पढ़ें- अलीगढ़ में भांजे के साथ फरार हो गई 3 बच्चों की मां, पति अधिकारियों के लगा रहा चक्कर

बेटा-बेटी में भेदभाव करता था पिता, रात को सोते समय बेटियों ने चाकू से गोदकर मार डाला, पढ़ें खौफनाक मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।