उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से अपराध की बड़ी वारदात सामने आ रही है। पुलिस ने अनमोल नाम के युवक की हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, बहन का मोबाइल नंबर मांगने पर भाइयों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है। आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाले मामले के बारे में सबकुछ।
क्या है पूरा मामला?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बहन का मोबाइल नंबर मांगने पर भाइयों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन लोगों को अरेस्ट कर वारदात का खुलासा किया है। गिरफ्तार हत्यारोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट, खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस ने क्या बताया?
एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 29 मार्च की रात थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में अनमोल सन्दिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। पुलिस ने अनमोल के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाने में अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एफआईआर के बाद पुलिस ने अनमोल का शव कुएं से लटकी हुई हालत में बरामद किया था। अब पुलिस ने अनमोल की हत्या के आरोप में रजत, सोनू और मोनू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है।
आरोपियों का कबूलनामा
हत्या के आरोपियों ने कबूलनामे में बताया है कि अनमोल उनकी बहन का नंबर मांग रहा था। इसी से वह नाराज थे। घटना वाली रात उन्होंने अनमोल को जंगल की तरफ बुलाकर उसके सिर और मुंह को ईंट से कुचलि दिया और उसे मार दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। (रिपोर्ट: वरुण शर्मा)
ये भी पढ़ें- लड़की के चक्कर में कर दी दोस्त की हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर किया मर्डर; 24 घंटे में गिरफ्तार
कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पश्चिम बंगाल की युवती को नौकरी के नाम पर बनाया शिकार