1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश: हमीरपुर एवं बिजनौर में भीषण सड़क हादसे, एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर एवं बिजनौर में भीषण सड़क हादसे, एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2023 11:49 pm IST,  Updated : May 15, 2023 11:49 pm IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर एवं बिजनौर जिलों में अलग-अलग भीषण सड़क हादसे हो गए। हादसों में एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर एवं बिजनौर जिलों में अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में सोमवार को एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक बच्‍ची समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक यादव ने बताया कि मरने वालों की पहचान सुनील कुमार अहिरवार (25) और विनोद (21) के रूप में की गयी है जिनकी मौत मौके पर ही हो गयी। 

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में गम्‍भीर रूप से घायल बच्‍ची शिवपति ने अस्‍पताल ले जाते वक्‍त रास्‍ते में ही दम तोड़ दिया। इस बीच प्रदेश के बिजनौर जिले के एक पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार रात मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर पैजनिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्‍कर मार दी। 

पुलसि से मिली जानकारी के मुताबिक हादसें में बाइक पर सवार पीर उमरी निवासी सलमान (25), फरदीन (23) और आसमीन (21) की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी युवक एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।