1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माघ मेले को लेकर प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने दी चेतावनी, बोले- 'जाम लगा तो क्षेत्र का इंस्पेक्टर...'

माघ मेले को लेकर प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने दी चेतावनी, बोले- 'जाम लगा तो क्षेत्र का इंस्पेक्टर...'

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 05, 2026 09:18 am IST,  Updated : Jan 05, 2026 02:16 pm IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन जारी है। इस बीच प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर जाम लगने की समस्या हुई तो क्षेत्र का इंस्पेक्टर ही जिम्मेदार होगा।

UP Prayagraj magh mela- India TV Hindi
प्रयागराज में माघ मेला जारी। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला 2026 का आयोजन शुरू हो चुका है। इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं और गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघ मेला में शामिल होने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक और मजबूत इंतजाम किए गए हैं। इस बीच प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को बड़ी चेतावनी जारी की है।

पुलिस कमिशनर और ACP जमीन पर उतरे

प्रयागराज के माघ मेले मे जिस तरह से पौष पूर्णिमा का स्नान सकुशल सम्पन्न हुआ हैं उसी तरह आगे भी सभी स्नान अच्छे से सम्पन्न हो इसके लिए प्रयागराज के पुलिस कमिशनर जोगेंद्र कुमार और एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा नें अभी से प्रयास शुरू कर दिया हैं। आज CP जोगेंद्र कुमार नें पूरे माघ मेला एरिया का निरीक्षण तो किया ही साथ मेले मे लगे सभी पुलिस अफसरों से लेकर ट्रैफिक की ड्यूटी मे लगे पुलिस कर्मियों से सेट पर बात की और उन्हें ट्रैफिक की बारीकियां समझाईं।

अधिकारियों को चेतावनी

प्रयागराज कमिश्नर का सबसे ज़्यादा जोर श्रद्धांलुओं को लेकर रहा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को बार-बार यही नसीहत दी की श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार करके उनकी मदद करें और अगर कहीं भी जाम लगा तो उसका जिम्मेदार उस संबंधित एरिया का इस्पेक्टर होगा।

अभी 4 स्नान पर्व बचे हैं

माघ मेले मे अभी 4 स्नान पर्व बचे हैं जिसमे मौनी अमावस्या को लेकर अफसर काफी सक्रिय हैं। पुलिस कमिशनर जोगेंद्र कुमार और एडिशनल CP अजय पाल शर्मा सड़क से लेकर स्नान घाट तक बारीकी से नजर रखे हैं। बाहर से आने वाली गाड़िया पार्किंग मे खड़ी होने के बाद श्रद्धालू रैपिडो से स्नान घाट तक जा सकते हैं। पुलिस अफसरों की टीम वर्क का ही नतीजा था की पौष पूर्णिमा मे 31 लाख लोग गंगा नहा कर चले गए लेकिन शहर के अंदर ट्रैफिक की कोई समस्या नही आई और जाम भी नहीं लगा। आने वाले स्नान मे भी यही व्यवस्था रहे इसके लिए दोनों पुलिस अधिकारी सारा अपडेट ले रहें हैं और निर्देश दे रहे हैं। (रिपोर्ट: इमरान लईक)

ये भी पढ़ें- यूपी: संभल में बिजली चोरी के कई मामले, हुई बड़ी छापेमारी, DM-SP और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर, ऐसे हो रहा गोरखधंधा

यूपी: संभल में रात में ही गायब हो गई मदीना मस्जिद, ग्रामीणों ने चलाया बुलडोजर, सुबह तक जेसीबी से मलबा भी साफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।