1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. धर्म परिवर्तन, ब्लैकमेलिंग और युवती को जबरन भगा के ले गया सीरिया, यूपी के लखनऊ में सनसनीखेज वारदात

धर्म परिवर्तन, ब्लैकमेलिंग और युवती को जबरन भगा के ले गया सीरिया, यूपी के लखनऊ में सनसनीखेज वारदात

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 09, 2026 06:40 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 11:51 pm IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवती के धर्म परिवर्तन, ब्लैकमेलिंग और उसे जबरन भगा के सीरिया ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने पुलिस पर समय से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

up lucknow man converts blackmail girl and take her to syria- India TV Hindi
लखनऊ में युवती के धर्मांतरण और सीरिया ले जाने का मामला। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ के PGI इलाके में एक युवती के धर्म परिवर्तन, ब्लैकमेलिंग और जबरन भगा के सीरिया ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के परिवार वालों का आरोप है की उनकी 21 साल की बच्ची को पहले पास ही काम करने वाला इरशाद नाम का शख्स सीरिया लेकर भाग गया है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

आरोपी ने पीड़िता से राखी बंधवाई थी

लखनऊ से सामने आई इस वारदात के बारे में जो जानकारी सामने आई है वो और भी हैरान कर देने वाला है। जानकारी के अनुसार, पिछले रक्षाबंधन में इरशाद ने पीड़िता के साथ बाकायदा राखी भी बंधवाई थी और इस दौरान फोटो भी खींची गयी थी। फिर इसी फोटो को एडिट कर के आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा था। पीड़िता ने पहले भी इस मामले में शिकायत की थी लेकिन तब मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

21 मई से घर से गायब है पीड़िता

सामने आई जानकारी के अनुसार, पीड़िता 21 मई से घर से गायब हो गई है। परिवार वाले कह रहे हैं कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर दी होती तो यह नौबत ही न आती। परिवार का आरोप है की आरोपी इरशाद पीड़िता पर जबरन धर्म-परिवर्तन करने इस्लाम को कबूल करने और ब्लैकमेलिंग भी कर रहा था। फिलहाल बच्ची के अब तक नहीं मिलने से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है पिता पुलिस और कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं तो मां और छोटा भाई घर में बैठ करकर रोने को मजबूर है।

एक अन्य पीड़िता की भी आप बीती पढ़ें

दूसरी ओर धर्म परिवर्तन एक अन्य मामले में पीड़िता ने आप बीती बताई है। उसने बताया है कि उसे बरगलाया गया और उसके बाद इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया गया। आसिफ नाम के आरोपी ने छांगूर गैंग के जरिए पीड़िता को फंसाया था। उसे इमोशनली टॉर्चर भी किया गया था। पीड़िता का कहना है कि जब तक असलियत पता चलती है तबतक बहुत देर हो चुकी होती है। पीड़िता का कहना है योगी जी तो संवेदनशील हैँ लेकिन कुछ अधिकारी कार्रवाई न करके ऐसे लोगों को प्रश्रय दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मां के ब्रह्मभोज पर ही संपत्ति को लेकर भिड़ गए 2 भाई, बड़े ने छोटे को मार दी गोली, हो गई मौत

ये कैसी मां? 7 महीने के बेटे को उतारा मौत के घाट, पति ने सख्ती से की पूछताछ तो खुला राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।