1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना

संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना

 Published : Jul 09, 2025 02:38 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 02:38 pm IST

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संपत्ति के विवाद में एक युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला है। आइए जानते हैं इस डबल मर्डर के पीछे की पूरी कहानी।

Varanasi double murder father daughter- India TV Hindi
वाराणसी मे डबल मर्डर। (सांकेतिक फोटो) Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में डबल मर्डर की हैरान कर देने वारदात सामने आई है। यहां संपत्ति के विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही बुजुर्ग पिता और बहन की बेरहमी से हत्या कर दी है। पुलिस ने बुधवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि युवक ने अपने पिता और बहन की रॉड व ईंटों से वार कर के हत्या की है। हमला इतना भयानक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आइए जानते हैं इस वारदात के बारे में सबकुछ।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डबल मर्डर की ये वारदात मंगलवार को कैंट थाना क्षेत्र के प्रताप नगर कॉलोनी में हुई है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर हुए विवाद में आरोपी राजेश कुमार नाम के युवक ने अपने 78 वर्षीय पिता रूप चंद्र भारद्वाज और 50 वर्षीय बहन शिवकुमारी पर कथित तौर पर हमला कर दिया। आरोपी ने उनपर रॉड व ईंटों से वार किया जिस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विवाद का कारण क्या था?

पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि मृतक चंद्र भारद्वाज सरकारी विभाग से रिटायर व्यक्ति थे। उन्होंने जमीन खरीद कर एक घर बनावाया और संपत्ति को अपनी बेटी शिवकुमारी के नाम कर दिया था। इस कारण उनका अपने बेटे राजेश से झगड़ा होने लगा। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को विवाद काफी बढ़ गया और राजेश ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस ने अब तक क्या एक्शन लिया?

पड़ोस के लोगों ने पुलिस को इस वारदात के बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी राजेश और उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया है कि वह मामले में आगे की जांच कर रही है। जो निष्कर्ष सामने आएगा उसके आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- पहले कॉलोनी में घरों की रेकी, फिर ताला तोड़कर चोरी, नोएडा में पुलिस ने अपराधियों को एनकाउंटर कर के पकड़ा

मिट्टी में मिल गया छांगुर का अड्डा, 100 करोड़ के साम्राज्य पर चला बाबा का बुलडोजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।